हिमाचल: चंडीगढ़-मनाली NH पर औट के पास भूस्खलन, फोरलेन पर गिरा मलबा

उज्जवल हिमाचल। मंडी
चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे नवनिर्मित फोरलेन पर औट के शनि मंदिर के पास भूस्खलन के कारण बंद हो गया है। जानकारी के अनुसार दोपहर 12 बजे के आसपास पहाड़ी में अचानक भूस्खलन हुआ, जिसके चलते मलबा व बड़े-बड़े पत्थर सड़क पर आ गिरे और फोरलेन पूरी तरह बंद हो गया। इसके चलते फोरलेन पर दोनों ओर वाहनों का जाम लग गया। वहीं एएनएचआई द्वारा जेसीबी से मलबे को हटाकर मार्ग को वनवे कर दिया गया है तथा शाम तक मार्ग को पूरी तरह से खोल दिया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः हिमाचलः भांग की वैध और वैज्ञानिक खेती पर अध्ययन को गठित विशेष समिति 12 को आएगी धर्मशालाः डॉ. जिंदल

बता दें कि फोरलेन बनने से सफर तो सुहाना होगा परंतु पहाड़ों से भूस्खलन होने का खतरा भी बना रहेगा। शनि मंदिर के पास जहां यह भूस्खलन हुआ है वहा पर पहाड़ों की स्थिति ठीक नहीं है। फोरलेन कटिंग के समय भी यहां पर बार-बार भूस्खलन होता रहता था। ऐसे कई स्पॉट फोरलेन पर हैं जहा कटिंग पूरी होने के बाद भी भूस्खलन का खतरा बना हुआ है।

संवाददाताः उमेश भारद्वाज

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।