उज्जवल हिमाचल। मंडी
मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद प्रतिभा सिंह ने वित्त वर्ष 2023-2024 के लिए सांसद निधि से पहली किश्त जारी कर दी है। उन्होंने सांसद निधि से मंडी संसदीय क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 25.88 लाख रुपये की राशि जारी की है।
यह जानकारी सांसद प्रतिभा सिंह (MP Pratibha Singh) के मीडिया प्रमुख गुरमुख सिंह ने मीडिया को जारी अपने एक बयान में दी।
यह भी पढ़ेंः हिमाचलः लाभार्थी किसानों के खातों में पीएम किस्त ना आने पर किया गया विशेष कैंप का आयोजन
उन्होंने बताया कि सांसद प्रतिभा सिंह ने विधानसभा क्षेत्र द्रंग, सराज, मनाली, करसोग, सरकाघाट और मंडी संसदीय क्षेत्र की अन्य विधानसभओं की ग्राम पंचायतों में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 25.88 लाख रुपये की राशि जारी की है।