हिमाचल: कांगड़ा के प्रवीण सूद बने CBI के नए डायरेक्टर, पूर्व CM प्रेम कुमार धूमल ने दी बधाई

उज्जवल हिमाचल। हमीरपुर

वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल (Prem Kumar Dhumal) ने कांगड़ा जिले के गरली प्रागपुर गांव से संबंध रखने वाले 2-2 सपूतों को देश के बड़े पदों पर आसीन होने पर उन्हें अपनी तरफ से बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश एक छोटा सा प्रदेश है। हम सबके लिए गौरव की बात है कि इस प्रदेश के सपूत देश के विभिन्न संस्थाओं में बढ़िया काम कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि गरली प्रागपुर इस प्रदेश का कांगड़ा जिले का एक महत्वपूर्ण गांव है।

इसी गांव के सपूत न्यायमूर्ति संजय करोल देश के सर्वाेच्च न्यायालय के न्यायाधीश है और अब इसी गांव के एक और सपूत प्रवीण सूद आने वाले 2 वर्षों के लिए सीबीआई के डायरेक्टर  (director)  नियुक्त हुए हैं। यह बड़े गौरव की बात है कि एक ही गांव से दो सपूतों का देश के बड़े पदों पर आसीन होना।

यह भी पढ़ेंः हिमाचल: उथड़ाग्रां दुर्घटना में जान गंवाने वालों के अंतिम संस्कार में शामिल हुए कृषि मंत्री

हिमाचल एक छोटा सा प्रदेश उसका एक छोटा सा गांव वहां से निकलकर बड़ी ऊंचाइयां छूना जहां इनके लिए व्यक्तिगत रूप से सम्मान की बात है, इनके परिवार के लिए सम्मान की बात है , तो वहीं आज पूरा प्रदेश अपने आप में गौरवान्वित महसूस कर रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री ने दोनों विभूतियों को शुभकामनाएं और बधाई दी हैं।

संवाददाताः विजय ठाकुर

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।