हिमाचलः भारतीय महिला आईस हॉकी टीम में खेलने पर दो खिलाड़ी सम्मानित

उज्जवल हिमाचल। काजा

आइस हॉकी महिला एशिया और ओसिनिया चैंपियनशिप वर्ग में भारत की टीम का प्रतिनिधित्व करने वाली दो स्पिति की खिलाड़ियों को अतिरिक्त उपायुक्त राहुल जैन ने सम्मानित किया। थाईलैंड में आयोजित आइस हॉकी महिला एशिया और ओसिनिया चैंपियनशिप में स्पिति की रहने वाली तेंजिन सालडोन और किन्नौर जिला के शखलर गांव की रहने रिगजिन डोल्मा भारतीय आईस हॉकी की टीम से खेली है। 30 अप्रैल से लेकर 7 मई तक ये चैंपियनशिप चली।

इस चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने चौथा स्थान हासिल किया है। अतिक्ति उपायुक्त राहुल जैन ने दोनों खिलाड़ियों को आषी पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्पिति क्षेत्र के लिए गर्व की बात है कि पहली बार यहां के खिलाड़ी आईस हॉकी में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे है। हिमाचल प्रदेश में आईस हॉकी को लेकर बच्चों के काफी उत्साह है। ऐसे में इस तरह इन दोनों खिलाड़ियों की सफलता बच्चों के लिए प्रेरणा बनेगी। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि भविष्य में ओर खिलाड़ी स्पिति से निकल कर भारतीय टीम का हिस्सा बनेंगे और मेडल जीत कर लाएंगे।

यह भी पढ़ेंः हिमाचलः माता पोहलानी मंदिर में धूमधाम से किया गया भंड़ारे का आयोजन

स्थानीय प्रशासन और प्रदेश सरकार स्पिति में विंटर खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए आधारभूत ढांचा विकसित कर रही है। लोसर सगनम में भी आईस हॉकी का रिंक तैयार किया जा रहा है। आइस हॉकी में भारतीय टीम का हिस्सा रही तेंजिन सेलडॉन ने कहा कि मेरा पहली बार चयन हुआ था। मैंने कभी सोचा नहीं था कि कभी भारतीय टीम का हिस्सा बनूंगी। मैं स्पिति आइस हॉकी एसोसिएशन, स्थानीय प्रशासन का आभार व्यक्त करती हूं जोकि पिछले तीन सालों से यहां पर आईस हॉकी का प्रशिक्षण बच्चों को दे रहे हैं।

वहीं खिलाड़ी रिंगजिन डोल्मा ने कहा कि हमारे कोच अमित बेलवाल ने हमारा मार्गदर्शन किया है। उन्होंने आईस हॉकी की ए,बी,सी पूरे स्पिति के बच्चों को सिखाई है। आज हम जो भी है उनकी मेहनत और परिजनों के आर्शीवाद से है। हम अगले साल अवश्य मेडल जीत कर लाएंगे। इस मौके पर आईस हॉकी ऐसोसिएशन के उपाध्यक्ष छेरिंग साक्या, महासचिव कुंगा तंडुप, संगठन सचिव स्कालजंग दोरजे, कोषाध्यक्ष डा विकास रोपा, स्टोर इंचार्ज सोनम टाक्पा और कार्यकारी सदस्य डॉ. तेंजिन नोरबू मौजूद रहे।

संवाददाताः उमेश भारद्वाज

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।