हिमाचलः शनि जयंती के दिन पाना चाहते हैं शनि देव की कृपा,करें ये विशेष काम

Himachal: Want to get Shani Dev's blessings on the day of Shani Jayanti, do this special work
हिमाचलः शनि जयंती के दिन पाना चाहते हैं शनि देव की कृपा,करें ये विशेष काम

उज्जवल हिमाचल। डेस्क
आज शनि देवता (Shani Dev) की शनि जयंती (Shani Jayanti) है। ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि के दिन शनि देव का जन्म हुआ था, इसी वजह से ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि का महत्व अधिक माना जाता है। जिन जातकों पर शनि की साढ़ेसाती और शनि की दशा का असर होता है।

उनके जीवन में कई तरह की कठिनाईयां आने लगती हैं और उन्हें अपने हर काम में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस समय कर्क और वृश्चिक राशि पर शनि की दशा चल रही है, जबकि मकर, कुंभ और मीन राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है।

जिन लोगों पर शनि की दशा या शनि की साढ़ेसाती का असर हो, उन सभी लोगों को शनि जयंती के दिन दान जरुर करना चाहिए। इस दिन शनि को अगर आप प्रसन्न करना चाहते हैं तो जरुरतमंदों को जरुरत की चीजें दान करें।

यह खबर पढ़ेंः हिमाचलः कांटी-मशवा सड़क पर हुआ हादसा, कार के गहरी खाई में गिरने से शिक्षक की मौत

जिन चीजों का दान आपको शनि जयंती के दिन करना चाहिए वो सभी चीजें शनि देव से संबधित हैं। शनि देव को प्रिय चीजें ही शनि जयंती के दिन दान करें, ऐसा करने से आपको विशेष फल की प्राप्ति होगी। आइये जानते हैं वो कौन-सी चीजें हैं जिनके दान से शनि देव प्रसन्न होते हैं।

काले जूते
शनि जयंती के दिन किसी जरुरतमंद व्यक्ति को काले जूते दान में दें। ऐसा करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं। आप काले चमड़े के जूते दान में दे सकते हैं।

शनि दान
शनि जयंती के दिन किसी जरुरतमंद को काली उड़द की दाल दान में दें।

काला छाता
शनि जयंती के दिन किसी जरुरतमंद व्यक्ति को गर्मी से बचने के लिए काला छाता दान करें।

काले कपड़े
शनि जयंती के दिन जरुरतमंद लोगों को काले कपड़े का दान करना बेहद शुभ माना जाता है।

सात प्रकार के अन्न गेहूं, चावल, ज्वार, मक्का, बाजरा, चना और काली उड़द
काले तिल शनि जयंती के दिन काले तिल का दान जरूर करना चाहिए।
काला कंबल किसी जरूरतमंद को दान करने से भी शनि देव प्रसन्न होते हैं।
लोहे का दान शनि देव को लोहा अति प्रिय है.शनि देव लोहे के दान से बेहद प्रसन्न होते हैं।
सरसों का तेल शनि जयंती के दिन आप सरसों का तेल का दान करें।
इन सभी जरुरत की चीजों का दान करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं और अपने कृपा अपने भक्तों पर बनाएं रखते हैं।

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।