पूर्व स्वतंत्रता सैनानियों के नाम पर भारत सरकार द्वारा डाक टिकट जारी कर किया सम्मानित

एमसी शर्मा। नादौन

 

नादौन के महान कवि एवं प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी देवीदास गुलजार को उनके स्वतंत्रता संग्राम में अहम योगदान को लेकर डाक विभाग द्वारा उनकी माई स्टैंप जारी होने पर एचआरटीसी उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के 75 वर्ष में प्रवेश करने पर आगामी दो वर्षो तक ये अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। जिसमें पूर्व स्वतंत्रता सैनानियों के नाम पर भारत सरकार द्वारा डाक टिकट जारी कर सम्मानित किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला भर में दो स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को यह सम्मान दिया गया है। जिनमें गुलजार के अलावा लंबलू गांव का एक परिवार है। भारतीय डाक विभाग द्वारा अमृत महोत्सव के चलते स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर यह माई स्टैंप जारी की जा रही है। जिसमें स्वतंत्रता सेनानी के फोटो युक्त यह टिकट है।

 

उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी एवं आने वाले नौनिहालों को स्वतंत्रता संग्राम में स्थानीय स्वतंत्रता सैनानियों का बलिदान एवं योगदान का परिचय स्वाभाविक रूप से दिखाई देना चाहिए ताकि वे स्वतंत्रता का महत्व व राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान बखूबी दें। गुलजार उर्दू व पंजाबी के प्रसिद्ध कवि भी रहे जबकि पहाड़ी, अंग्रेजी व फारसी में भी उन्होंने काफी लेखन किया। गुलजार को प्रदेश के प्रसिद्ध जाने माने शायरों में गिना जाता था। उन्होंने बताया कि माय स्टैंप का जारी होना सम्पूर्ण क्षेत्रवासियों के लिए गौरव की बात है।