अगर आप को भी लगता है रंगोली बनाना मुश्किल तो अपनाए ये आसान टिप्स

डेस्कः दीवाली के मौके पर घर में रंगोली बनाई जाए तो त्योहार में भी रंग भर जाता है। दरवाजे पर बनी रंगोली घर की शोभा बढ़ाती है। रंगोली का आध्यात्मिक रूप से भी महत्व है। रंगोली के बिना दीपावली का त्योहार अधूरा है। दिवाली पर लगभग सभी लोग अपने घरों के बाहर रंग-बिरंगी रंगोली बनाते हैं।

हालांकि, कुछ लोगों को रंगोली बनाना बहुत कठिन काम लगता है। अगर आपके साथ भी ऐसा है, तो आप यहां बताए गए कुछ टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। जिससे रंगोली बनाना आसान हो जाएगा।

वर्तमान में बाजार में कई रेडीमेड रंगोली डिजाइन उपलब्ध हैं। जिन पर आपको बस रंग जोड़ने की जरूरत है और आपकी रंगोली तैयार है। इसके लिए सबसे पहले रंगोली की मनचाही डिजाइन चुनें।

यह भी पढ़ेंः 30वें बाल विज्ञान कांग्रेस में छाए दयानंद ऐंग्लो वैदिक पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राएं

अगर आपको रंगोली बनाना मुश्किल लगता है, तो जमीन पर चाक से रंगोली बनाएं। इसके बाद बनाई गई आकृति को अपने पसंदीदा रंग से भरें। जिसके बाद आपकी पसंद की रंगोली बनकर तैयार हो जाएगी।

आप बर्तनों की मदद से रंगोली बना सकते हैं। इसके लिए जमीन पर एक बर्तन रखें और उसके चारों ओर रंगों का घेरा बना लें। इसके बाद एक बड़ा कटोरा रखें, इस गोले के बाहर भी रंगों का गोला बना लें।

इसी तरह से आप एक बड़ा बर्तन रखकर कई गोले बना सकते हैं। जब यह घेरा बन जाए तो आप इसके अंदर कुछ पत्तों की डिजाइन बना सकते हैं। रंगोली बनाने के लिए आप चूड़ी व कंघी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।