डॉ मोनिका मक्कड़ को दी इनरव्हील क्लब की कमान

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

इनरव्हील क्लब कांगड़ा की नई कार्यकारिणी समिति का गठन आज कांगड़ा के बीरता में किया गया। जिसमें डॉ. मोनिका मक्कड़ प्रधान, रजनी शर्मा सचिव, मनीषा मलिक कोषाध्यक्ष, आईएसओ निशी बाला, एडिटर कृति कपूर ने कार्यभार संभाला और नए साल के थीम वर्क वंडर्स ‘वी केयर’ के तहत वर्ष भर के प्रोजेक्ट की जानकारी क्लब के सदस्यों को दी।

इस महीने के प्रोजेक्ट में सभी को वृक्षारोपण व जूट के बैग का बढ़-चढ़कर उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। इनरव्हील क्लब समय-समय पर महिलाओं व जरूरतमंद बेटियों की सहायता भी करता रहता है।

इस अवसर पर नव नियुक्त प्रधान डॉ. मोनिका मक्कड ने कहा कि इनरव्हील क्लब कांगड़ा जो मुझे जिमेदारी दी है में पूरी निष्ठा भाव से निभाऊगीं। उन्होंने कहा कि इनरव्हील क्लब कांगड़ा को ओर आगे ऊचाईयों पर लिया जाएगा।
अंत में आईपीपी डॉक्टर सुमन शर्मा ने नवगठित कार्यकारिणी समिति को आने वाले वर्ष के लिए शुभकामनाएं दी।

उन्होंने क्लब में नए सदस्य वैद्या, डॉ मंजु, पूजा, हर्ष, अभियूदिता, पूजा, अंजू, रचना, रेणु, रैना, मनीला, सविता को शामिल कर उनका अभिनंदन किया। इस कार्यक्रम में 25 सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।