दिव्यांग बलदेव सिंह की ओर जनकल्याण सभा ने बढ़ाया मदद का हाथ

Jankalyan Sabha extends helping hand towards Divyang Baldev Singh
लंबे अरसे से थे बिमार, इलाज करवाने में थे असमर्थ
उज्जवल हिमाचल। नूरपुर

नुरपुर की ग्राम पंचायत खेरियां के निवासी बलदेव सिंह की ओर जनकल्याण सभा ने आर्थिक मदद का हाथ बढ़ाया है। बता दें की बलदेव सिंह इंद्रप्रभा आदर्श पब्लिक स्कूल में बस कंडक्टर का कार्य करते थे। वह लंबे अरसे से बीमार थे। जिस कारण उनकी बाईं टांग घुटने से काटनी पड़ी। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह आगे अपना इलाज करवाने में असमर्थ हैं। पैसे की दिक्कत के चलते बलदेव सिंह पहले से ही अपने परिवार का पालन पोषण मुश्किल से कर पा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : छोटे-छोटे कदमों से आएगा सकारात्मकता का बड़ा बदलावः डीसी

उस पर उनके भाई भाभी की मृत्यु भी काफी समय पहले हो गई थी जिस कारण उनके परिवार व उनके बच्चों की जिम्मेदारी भी इन्हीं के कंधों पर थी। ऐसे में बलदेव सिंह अपना इलाज करवाने में पूरी तरह से असमर्थ हैं। स्थानीय उप प्रधान राहुल ने इसकी जानकारी रंजीत बख्शी जनकल्याण सभा को दी और रंजीत बख्शी जनकल्याण सभा के अध्यक्ष अखिल बख्शी ने स्वयं जाकर इस बात की तस्दीक की और सहायता हेतु चेक प्रदान किया।

संवाददाता : विनय महाजन

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।