भाजपा महिला मोर्चा ने बॉर्डर पर डटे जवानों को भेजी 1200 राखियां

जवानों का मनोबल बढ़ाने के लिए भेजी राखियां

राखी का का त्यौहार पूरे देशभर में 3 अगस्त को मनाया जाएगा और इसके लिए बाजार  भी सज चुके हैं। वही देश की रक्षा के लिए सरहद पर डटे जवानों  की कलाई रक्षा बंधन में खाली न रहे इसके लिए भाजपा महिला मोर्चा ने शानदार पहल की है।

एमसीएम डीएवी कॉलेज कागड़ा में ऑनलाइन एडमिशन फॉर्म भरने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा आइटीबीपी ट्रेनिंग सेंटर के कमांडेंट छेरिंग टशी बोध के माध्यम से भारत चीन बॉर्डर पर तैनात जवानों के लिए 1200 राखियां भेजी गई। वही प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की आईटी सयोंजक डॉक्टर अर्चना ठाकुर ने कहा कि महिला मोर्चा के ओर से निर्णय किया गया था कि चीन की सरहद पर देश की रक्षा के लिए डटे जवानों को राखी भेजने का निर्णय किया। जवानों को हज़ारों रुपये की राखी खरीद कर भेजी गई साथ ही कहा कि जवानों को यह आभास न हो की उनका परिवार ही उनके साथ है बल्कि पूरा देश उनके साथ खड़ा है। राखी भेजने का मक़सद यही है कि जवानों देश की बहनों की ओर से प्रेम का संदेश भेजा है।

वही आईटीबीपी के कमांडेंट छेरिंग टशी बोध ने कहा कि  पूर्व सांसद महेश्वर सिंह व महिलाओं की ओर से जवानों को राखी दी गयी है और जल्द ही ये बॉर्डर पर देश की रक्षा कर रहे जवानों को भेजी जाएगी।
अर्चना ठाकुर का कहना है कि जवान घर से दूर देश की रक्षा में जुटे हुए हैं। ऐसे में हम सब का कर्तव्य है कि हम भी त्योहारों पर उन्हें याद करें।

Comments are closed.