कांगड़ा जिला प्रधान राजिंदर मन्हास ने स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल से भेंट करके पुरानी पेंशन बहाली हेतु जताया आभार प्रकट

Kangra District President Rajinder Manhas met Health Minister Dhani Ram Shandil and expressed his gratitude for the restoration of old pension
कांगड़ा जिला प्रधान राजिंदर मन्हास ने स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल से भेंट करके पुरानी पेंशन बहाली हेतु जताया आभार प्रकट

उज्जवल हिमाचल। शाहपुर
नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ के कांगड़ा जिला प्रधान राजिंदर मन्हास और शाहपुर खण्ड प्रधान सुनील शर्मा ने शाहपुर विश्राम गृह में स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल से भेंट करके पुरानी पेंशन बहाली हेतु आभार प्रकट किया और मंत्री महोदय के माध्यम से मुख्यमंत्री को आभार पत्र भी सौंपा।
इस अवसर पर संगठन ने शाहपुर विधायक केवल पठानिया को भी धन्यवाद किया। कांगड़ा जिला प्रधान राजिंदर मिन्हास ने प्रेस को दिए अपने बयान में बताया कि पुरानी पेंशन बहाली की एसओपी जारी होने के बाद राज्य स्तरीय धन्यवाद कार्यक्रम धर्मशाला कांगड़ा में रखा गया है।

यह भी पढ़ेंः अनुराग सिंह ठाकुर ने जवाहर नवोदय विद्यालय और केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर के विद्यार्थियों के साथ की परीक्षा पे चर्चा

जिसकी सहमती राज्य कार्यकारणी की बैठक में बन चुकी है और राज्य अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर इसे फाइनल कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि इस धन्यवाद कार्यक्रम में एक लाख कर्मचारी पूरे हिमाचल से मुख्यमंत्री का पुरानी पेंशन बहाली हेतु आभार प्रकट करने धर्मशाला आएंगे।

आज मिले प्रतिनिधि मंडल में खण्ड प्रधान बैजनाथ सुरेश ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र पठानिया, कांगड़ा आईटी सेल प्रमुख कमल ठाकुर, डॉक्टर पंकज वलोरिया, कनिष्ठ अभियंता, बृज मोहन, अजय जरयाल शामिल रहे।

संवाददाताःब्यूरो शाहपुर

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।