कौल सिंह ठाकुर कहीं भी नहीं हैं मुख्यमंत्री का चेहराः अनिल शर्मा

कांग्रेस पार्टी मंडी विधानसभा क्षेत्र में खो चुकी है अपना जनाधार

मंडीः कांग्रेस पार्टी मंडी विधानसभा क्षेत्र में अपना जनाधार खो चुकी है और कांग्रेस की 95 प्रतिशत कार्रकारणी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई है। प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के पास मुख्यमंत्री उम्मीदवार का चेहरा नहीं है। लेकिन पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता कौल सिंह ठाकुर द्वारा जबरदस्ती अपने आप को मुख्यमंत्री चेहरा बताया जा रहा है।

यह बात मंगलवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के मंडी में आयोजित मंडल सम्मेलन के दौरान विधायक एवं पूर्व ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कही। अनिल शर्मा ने कहा कि पूर्व स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर का बतौर मुख्यमंत्री चेहरा कहीं पर भी नहीं है।

यह भी पढ़ेंः  तख्त बदलेगा न ताज़ हिमाचल में बदलेगा केवल रिवाज़!

मंडी से पंडित सुखराम भी मुख्यमंत्री बन सकते थे लेकिन कौल सिंह ठाकुर द्वारा उनका विरोध किया गया था। कांग्रेस पार्टी द्वारा कहीं पर भी कौल सिंह ठाकुर का चेहरा बतौर मुख्यमंत्री घोषित नहीं किया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता होने के बावजूद भी कौल सिंह ठाकुर मुख्यमंत्री उम्मीदवार नहीं है। भारतीय जनता पार्टी के पास जयराम ठाकुर बतौर मुख्यमंत्री है और उनके द्वारा बीते 5 वर्षों में प्रदेश में बेहतर कार्य किया गया है।

संवाददाताः उमेश भारद्वाज

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।