प्रदेश में चरमराई कानून व्यवस्थाः नरेश चौहान

दन-दना रहा माफिया राज ऊना गोली कांड

Law and order crumbling in the state: Naresh Chauhan
प्रदेश में चरमराई कानून व्यवस्थाः नरेश चौहान

शिमला:- कांग्रेस ने प्रदेश में लगातार चरमरा रही क़ानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए है। ऊना में बीते दिनों दिन दिहाड़े कांग्रेस के कार्यकर्ता को गोली मार दी गई। कांग्रेस ने इसकी न्यायिक जांच की मांग की है।

कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेश चौहान ने कहा की प्रदेश में क़ानून व्यवस्था चरमरा गई हैं। ऊना में कांग्रेस कार्यकर्ता को गोली मार दी गई। प्रदेश में माफिया बेखौफ घूम रहा हैं।

देवभूमि में इस प्रकार के कांड शर्मसार करने वाले हैं। पिछले पांच वर्षों में प्रदेश में माफिया दन-दना रहा हैै। शराब व खनन माफिया की वजह से अपराध बढ़ रहें हैं।

पढ़ें यह खबरः ब्रेकिंग : केंद्र सरकार ने हाटी समुदाय को दिया जनजातिय दर्जा

यह सब सरकार की कमजोरी को दर्शाता है। सरकार ने इन सभी को रोकने के लिए क्या किया। इसके लिए स्वेत पत्र लाए। यह सब सरकार के संरक्षण से सम्भव हो सकता है। ऊना में हुए गोलिकांड की न्यायिक जाँच की जानी चाहिए ताकि सच सामने आ सके।

नरेश चौहान ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के नाम पर करोड़ों खर्च किए जा रहें हैं। सरकारी पैसे का दुरूपयोग कर चुनावी तैयारी की जा रही हैं। सरकारी बसों को इन आयोजनों के लिए लगाया जा रहा है।

जिससे आम जनता को परेशानी हो रही है, वहीं सिरमौर के हाटी को जनजातीय दर्जा मिलने पर उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी सरकारों ने सामूहिक प्रयास किए हैं। जिसके बाद आज यह सम्भव हो पाया हैं।
शिमला ब्यूरो

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।