दूसरों पर उंगली उठाने वाले पहले अपने गिरेबान में झांके: आश्रय शर्मा

मंडी: मंडी जिला में राजनीतिक क्षेत्र में खासा दबदबा रखने वाला पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम का परिवार शुक्रवार को एक बार फिर सुर्खियों में नजर आया है। इसको लेकर पूर्व मंत्री अनिल शर्मा के पुत्र आश्रय शर्मा ने भाजपा में शामिल होते ही पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह परिवार व वरिष्ठ कांग्रेस नेता कौल सिंह ठाकुर पर जुबानी हमला बोला है। आश्रय शर्मा ने मंडी में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि कांग्रेस पार्टी में प्रचार सिर्फ एक ही परिवार तक केंद्रित है।

आश्रय शर्मा ने कांग्रेस नेताओं पर साधा निशाना

कांग्रेस नेताओं द्वारा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का हेलीकॉप्टर का मुख्यमंत्री कहकर प्रचार किया जाता था। लेकिन सरकार बनने से पहले ही कांग्रेस के नेता हेलीकॉप्टरों में घूमना शुरू हो गए हैं। दूसरों पर उंगली उठाने वालों को पहले अपना गिरेबान जरूर झांकना चाहिए। अगर किस्मत से उनकी सरकार बनी तो कांग्रेस नेता जमीन पर देखने को नजर नहीं आएंगे।

यह भी पढ़ेंः प्रदेश में 80 से 99 वर्ष के बीच पुरुषों की अपेक्षा महिला वोटर ज्यादा

आश्रय शर्मा ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता कौल सिंह ठाकुर पर तीखा जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि वर्ष 1993 में ही मंडी जिला को मुख्यमंत्री पद मिल जाना था। लेकिन कांग्रेस नेता कौल सिंह ठाकुर की भूमिका से मुख्यमंत्री पद जिला को नहीं मिल पाया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में कौल सिंह ठाकुर मुख्यमंत्री की दौड़ में कहीं भी नहीं है और उनके द्वारा बीटेक कई चुनावों में मुख्यमंत्री बनने को लेकर अपनी तरफ से ही घोषणा की जाती है। कांग्रेस पार्टी में हर जिला से मुख्यमंत्री बन रहे हैं और आने वाले समय में पार्टी में एक दूसरे की टांग नेताओं द्वारा खींची जाएगी।

संवाददाताः उमेश भारद्वाज