चंद्रग्रहण आज, भारत में इतनी रहेगी अवधि

उज्जवल हिमाचल। डेस्क

इस साल का आखिरी चंद्रग्रहण आज यानी सोमवार को लगने वाला है। इसी दिन गुरु नानक देव जी की जयंती भी मनाई जा रही है। यह साल का चौथा और आखिरी चंद्रग्रहण होगा। बता दें, यह चंद्रग्रहण नग्न आंखों से नहीं देखा जा सकेगा। जानकारों के अनुसार भारत में इसे नहीं देखा जा सकेगा। इस बार चंद्रग्रहण तब लगेगा जब भारत में दिन होगा। इसकी अवधि 4 घंटे 18 मिनट और 11 सेकंड है। यह एक उपछाया चंद्रग्रहण होने वाला है। यह चंद्रग्रहण काफी प्रभावी माना जा रहा है।

चंद्रग्रहण का समय

चंद्रग्रहण प्रारंभ: दोपहर 1:04 बजे
चंद्रग्रहण समाप्त: शाम 5:22 बजे

बता दें, चंद्रग्रहण तीन प्रकार के होते हैं। पूर्ण चंद्रग्रहण, आंशिक चंद्रग्रहण और तीसरा उपछाया चंद्रग्रहण। 30 नवंबर, यानी आज लगने वाला चंद्रग्रहण उपछाया होगा।

इन देशों में दिखेगा चंद्रग्रहण

ग्रहण की दृश्यता किसी भी स्थान की मौसम की स्थिति पर निर्भर करती है। यह चंद्रग्रहण यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, प्रशांत, अटलांटिक, आर्कटिक के ज्यादातर जगहों पर देखा जा सकेगा।