वाल्मीकि सभा कांगड़ा की बैठक संपन्न

अंकित वालिया। कांगड़ा

सोमवार को वाल्मीकि सभा कांगड़ा की बैठक सभा के प्रधान किरण कुमार सहोत्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें सर्वसम्मति से सुनील वोता को वाल्मीकि सभा का चौधरी नियुक्त किया गया। यह पद स्व. श्री रामदास वोता के निधन के उपरांत रिक्त पड़ा था। सुनील वोता ने अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए संगठन को मजबूत करने व सबका साथ सबका विकास करने की बात कही। इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी में नए सदस्य जोड़ कार्यकारिणी का विस्तार
किया गया।

इसके बाद संस्कृतिक कार्यक्रम व शोभायात्रा कमेटी के सदस्यों का भी गठन किया गया, जिसके निदेशक रविंद्र गिल नियुक्त किए गए। लंगर कमेटी के लिए रवि मल्होत्रा, अनूप व विनोद को नियुक्त किया गया। वाल्मीकि सभा द्वारा यह निर्णय लिया गया कि सोनी कुमार जो कि महासचिव के पद पर नियुक्त थे, उनके स्थान पर सुबीन राही को सर्वसहमति से संशोधन कर महासचिव नियुक्त किया गया।