दौलतपुर में मिला लापता नीरज कुमार, खुशी से खिले परिजनों के चेहरे

Missing Neeraj Kumar found in Daulatpur, faces of family members happy
दौलतपुर के पुम्बोताड़ में मिला लापता नीरज कुमार

फतेहपुर : पुलिस थाना फतेहपुर के तहत पड़ती पंचायत बरुणा के गांव बनगढ़ का लापता नीरज कुमार जिला उना के दौलतपुर क्षेत्र के पुम्बोताड़ से सही सलामत मिल गया है। नीरज कुमार के मिलने पर उसके परिजन काफी खुश नजर आ रहे हैं। नीरज कुमार की माता सैंनो देवी ने रविवार को फोन पर जानकारी देते हुए बताया उनका बेटा नीरज कुमार 28 वर्षीय दिमागी तौर पर कुछ परेशान चल रहा है, जोकि 23 नवंबर को घर से कहीं चला गया था।

यह भी पढ़ें : मन की शांति से रुकेंगे दुनिया में युद्ध, धर्म के अभ्यास से जीवन होगा लंबा: दलाईलामा

जिसे पहले अपने स्तर पर परिवार वालों द्वारा ढूंढा गया फिर 25 नवंबर को पुलिस थाना फतेहपुर भी गुमशुदगी की रिपोर्ट दे दी गई थी। बीते कल शनिवार को दोपहर बाद करीब एक बजे वह दौलतपुर के पुम्बोताड़ में मिला। जोकि सकुशल हालात में था।

रिश्तेदारों, परिजनों व पुलिस के सामूहिक प्रयास से नीरज कुमार मिल पाया है। जिसके लिए नीरज के परिवार वालों ने रिश्तेदारों, परिजनों व प्रशासन का इसके लिए धन्यवाद किया है। परिवार वालों ने बताया की नीरज कुमार के मिल जाने की जानकारी पुलिस थाना फतेहपुर में भी दे दी गई है।

संवाददाता : सुरिंदर मिनहास

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।