उज्जवल हिमाचल। शाहपुर
द्रमन में सब जज कोर्ट की भूमि के चयन के लिए किया न्यायधीश हिमाचल हाईकोर्ट अजय मोहन गोयल एवं जिला सेशन जज अजय मेहता सहित विधायक केवल सिंह पठानिया के साथ निरीक्षण किया। स्थानीय जनता ने विधायक केवल सिंह पठानिया के इस सब जज को स्वीकृति करने के कार्य की बहुत तारीफ की।
विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह के आशीर्वाद से विधानसभा क्षेत्र शाहपुर की जनता को सब जज कोर्ट की स्वीकृति की थी लेकिन भाजपा की पूर्व सरकार पांच साल इस कार्य को नहीं कर पाई।
यह भी पढ़ेंः विजय वल्लभ शिक्षा महाविद्यालय में क्रिसमस दिवस की धूम
आज जनता द्वारा चुनी हुई कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखबिंदर सिंह ने इस कार्य को पूरा करके शाहपुर की जनता को तोहफा दिया। पठानिया ने कहा कि जल्द ही मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह के कर कमलों द्वारा इसका शिलान्यास किया जायेगा।
इस मौके पर एसडीएम डॉक्टर मुरारी लाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवदत्त शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, प्रधान अरुणा देवी, उपप्रधान विनोद कुमार, अश्वनी शर्मा व्यापार मंडल प्रधान, विक्रम राणा युवा मंडल सदस्य, विनय ठाकुर, सत्यमेव युवक मंडल प्रधान, लबलु शर्मा, कमल किशोर, लोक निर्माण विभाग, जलशक्ति विभाग, फॉरेस्ट विभाग, बिजली विभाग एवं एसएचओ कुलदीप सिंह, प्रकाश सिंह, सहित के अन्य विभागों के सभी कर्मचारी उपस्थित थे।