कांगड़ा में विधायक ने “मेरी माटी मेरा देश” कार्यक्रम का किया शुभारंभ

उज्ज्वल हिमाचल। कांगड़ा

प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष और विधायक पवन काजल ने कहा कांगड़ा मंडल भाजपा द्वारा ‘मेरी माटी मेरा देश‘ कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। जो देश की भूमि और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए बहुत जरूरी है। काजल ने कहा इस योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार ने विभिन्न प्रशिक्षण, योजनाएं शुरू की हैं। जिनमें लोगों को भूमि और पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूक किया जा रहा है। हम सभी को देश की भूमि और संस्कृति के प्रति अपना समर्थन बढ़ाने तथा इस महत्वपूर्ण पहल का समर्थन करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को आगे आना चाहिए। ताकि हम आने वाली पीढ़ियों के लिए मातृभूमि को सुरक्षित और सुन्दर बना सकें। प्रदेश भाजपा महामंत्री त्रिलोक कपूर ने कार्यकर्ताओं से ‘मेरी माटी मेरा देश‘ कार्यक्रम के अंतर्गत गांव गांव में जाकर पौधारोपण करने लोगों को पर्यावरण संरक्षण और केंद्र सरकार की योजनाओं से जागरूक करने का आह्वान किया।

 

उन्होंने कहा 15 सितंबर तक पूरे देश में यह अभियान चलाया जा रहा है और इससे हमारे समाज में भाईचारा भी बहाल होगा। मंडल भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मटोर पंचायत में पौधारोपण कर कार्यक्रम का आगाज किया। इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष सचिन शर्मा ने कहा संगठनात्मक जिला कांगड़ा के अंतर्गत चार विधानसभा क्षेत्र धर्मशाला, नगरोटा, शाहपुर और कांगड़ा में मेरी मां थी मेरा भी इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई है और कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा 15 सितंबर तक अभियान को सफल बनाकर पार्टी हाईकमान के निर्देशानुसार अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। भाजयुमो अध्यक्ष बीजू चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष हिंदवीर कोहली और मंडल भाजपा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें