खलड़ी में रहे विधायक विनोद कुमार, नहीं तो जूतों के हार के साथ बाजार में गुमाएगी जनता: संजीव गुलेरिया

एसडीएम बल्ह के साथ बहस करने मुद्दे पर संजीव गुलेरिया ने घेरा विनोद कुमार को

संजीव गुलेरिया ने विनोद को आपदा में राजनीति छोड़, जन सेवा करने की दी सलाह

उज्जवल हिमाचल। मंडी

बीजेपी विधायक विनोद कुमार अपनी खलड़ी में रहे नही तो जूतों के हार के साथ जनता उनकों बाजार में गुमाएगी। इतना ही नहीं कांग्रेस पार्टी जनता के साथ मिलकर उनके ही विधानसभा में उनका घेराव भी करेगी। यह तीखा जुबानी प्रहार शुक्रवार को मंडी में आयोजित प्रत्रकार वार्ता के दौरान एपीएमसी चेयरमैन संजीव ने किया है। उन्होंने कहा कि तिरपाल को लेकर एसडीएम बल्ह के साथ विधायक की बहस करना नींदनीय घटना है।

कांग्रेस पार्टी इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करती है। संजीव गुलेरिया ने कहा कि विपक्षी विधायकों को आपदा की इस स्थिती में सरकार और प्रशासन के साथ विनम्र तरीके से व्यवहार करना चाहिए। वहीं इसके विपरीत विधायक विनोद कुमार दिन-रात जनता की सेवा मे लगे प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बहस करने में लगे हुए है। उन्होनें आरोप लगाते हुए कहा कि इसके पहले भी भाजपा विधायक विनोद कुमार का नाताशाही रवैया कई बार जनता के सामने आया है।

संजीव गुलेरिया ने कहा कि चुने हुए विधायक के द्वारा आपदा के समय अपने हल्के के छोड़ प्रशासनिक अधिकारी के दफतर में घुस्कर उनके साथ अमर्यादित भाषा का बात करना शोभा नहीं देता है। इस बात यह से यह भी प्रदर्शित को रहा है कि भारतीय जनता पार्टी कितनी मर्यादित पार्टी है।

यह भी पढ़ेंः कांगड़ा में ओप्पो रेनो 10 सीरीज के फोन खरीदने पर दरंग निवासी को स्क्रैच कूपन से निकली वाशिंग मशीन

वहीं संजीव गुलेरिया ने विधायक विनोद कुमार को चेतावनी देते हुए मर्यादा में रहने की नसीहत दी है। साथ ही आपदा के समय राजनीति न कर, जनता की सेवा करने की सलाह दी है। गुलेरिया ने कहा कि जिस गांव का नाम लेकर विधायक विनोद एसडीएम बल्ह के कार्यालय में घुसे थे, वहां से मात्र दो लोग आए हुए थे।

उन्होंने कहा कि विधायक विनोद कुमार यदि सच में जनता का दर्द समझते तो विधायक निधि से भी प्रभावितों की मदद कर सकते थे। उन्होंने विधायक को चेतावनी देते हुए कहा कि अपनी हरकतों से बाज नहीं आते हैं तो कांग्रेस पार्टी जनता के साथ मिलकर उनके ही विधानसभा में उनका घेराव करेगी।

संवाददाताः उमेश भारद्वाज

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।