देश की जनता के हितों से खिलवाड़ कर रही मोदी सरकारः चैन सिंह

उज्जवल हिमाचल। ज्वाली

ब्लॉक कांग्रेस जवाली द्वारा गुरुवार को एलआईसी कार्यालय लब के सामने अदानी ग्रुप के खिलाफ ब्लॉक अध्यक्ष चैन सिंह के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष चैन सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा देश की जनता के हितों से खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एसबीआई व एलआईसी का पैसा अदानी ग्रुप में निवेश करने के संदर्भ में रोष प्रकट किया गया। उन्होंने कहा कि अगर देश को बचाना है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हटाना है।

कार्यकर्ताओं द्वारा ‘भ्रष्टाचारी सरकार को भेजो हरिद्वार को’, ‘देश को बचाना है, मोदी को हटाना है’ इत्यादि नारे भी लगाए गए। ब्लॉक अध्यक्ष चैन सिंह ने कहा कि भाजपा ने हमेशा ही पूंजीपतियों को लाभ देने की राजनीति की है। ब्लॉक अध्यक्ष चैन सिंह ने कहा कि कांग्रेस ही जनता की हितैषी है तथा कांग्रेस ने हमेशा ही जनता के हितों को मद्देनजर रखकर ही निर्णय लिए हैं।

यह भी पढ़ेंः प्राकृतिक खेती को लेकर देश में मॉडल राज्य के तौर पर उभरा हिमाचल प्रदेश

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जब से कांग्रेस की सरकार बनी है तब से जनता के हित में निर्णय लिए गए हैं। इस मौके पर संगठन सचिव सुरिंदर छिंदा, शिव देव सिंह, विनय चौधरी, मतलाहड़ प्रधान अश्विनी चौधरी, अश्विनी कुमार, उमेश धीमान, सुरेश कुमार, दिग्विजय मल्होत्रा, जगपाल सिंह जग्गू ,अरुण शर्मा, गुरचरण सिंह, जग्गा सनोरिया, मान सिंह, हरी सिंह, सोनू एनएसजी, पवन चौधरी, किशोर कुमार, मोहिनी चौधरी, रिंकू, अर्जुन सिंह सहित काफी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

संवाददाताः चैन सिंह गुलेरिया

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।