लैंडस्लाइड के कारण नेशनल हाईवे चंडीगढ़-मनाली हुआ बंद!

National Highway Chandigarh-Manali closed due to landslide!
लैंडस्लाइड के कारण नेशनल हाईवे चंडीगढ़-मनाली हुआ बंद!

उज्जवल हिमाचल। मंडी
जिला मंडी के नेशनल हाई-वे चंडीगढ़- मनाली के पास चार मील में लैंडस्लाइड के कारण बंद हो गया है। अचानक पहाड़ी से भारी मात्रा में लैंडस्लाइड हो गया। हालांकि फोरलेन निर्माण का काम शाम 6 बजे से बंद हो जाता है, लेकिन अचानक रात को पहाड़ी से मलवा आ गिरा। गनीमत यह रही इसमें कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।

यह खबर पढ़ें: करसोग में नाबालिग छात्रा के साथ स्कूल में हुई छेडछाड़

शुक्रवार देर रात मलबे को हटाना काफी मुश्किल था, जिस कारण सुबह प्रशासन ने कंपनी के सहयोग से मलवा हटाने के लिए मशीनरी लगा दी है। बताया जा रहा है कि तकरीबन दोपहर 12 बजे तक रास्ता खुल जाएगा। दोनों तरफ रात से ही वाहनों की लंबी कतारें लगी है। प्रशासन ने सभी से आग्रह किया है कि जब तक नेशनल हाई-वे बहाल नहीं होता, तब तक वैकल्पिक मार्ग पंडोह-गोहर व मंडी कटोला बजौरा का प्रयोग करें।

संवाददाताः ब्यूरो मंडी

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।