धान की खरीद शुरू, खिले किसानों के चहरे

उज्ज्वल हिमाचल। नालागढ़

नालागढ़ व बद्दी के मलपुर में एफसीआई ने धान की खरीद शुरू कर दी है। पहले दो दिन में 460 क्विंटल धान की खरीद हुई। पिछले वर्ष 32 हजार क्विंटल धान की खरीद हुई थी। बीबीएन में 3750 हैक्टेयर जमीन पर धान की फसल लगाई है। पहले यह धान हिमचाल के साथ लगते पंजाब के रोपड़, भरतगढ़, ढेरोंवाल, हरियाणा के पंचकूला की अनाज मंडियो में किसान अपना धान बेचते थे। लेकिन पिछले दो सालों से पंजाब में हिमाचल के किसानों का धान लेना बंद कर दिया है। जिससे किसानों को कम दाम में इसे बेचने के लिए मजबूर होना पड़ता था। जिस पर सरकार ने नालागढ़ के इंदिरा आनाज मंडी और बद्दी के मलपुर में धान की खरीद के केंद्र खोले हैं।

यह भी पढ़ेंः कांग्रेस सरकार ने धन का रोना रोते-रोते बीता दिया एक साल : बिंदल

नालागढ़ में 2203 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीदा जा रहा है। वहीं मंगलवार से धान की खरीद शुरू हो गई थी। किसान ऑनलाइन इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। एफसीआई की ओर से किसानो को धान का पैसा उनका खाते में डाला जा रहा है।

संवाददाताः सुरेंद्र सोनी

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें