तलवारबाजी प्रतियोगिता में पराग लव्य काे मिला स्वर्ण पदक

अनुराग ठाकुर। नगरोटा सूरियां

जिला तलवारबाजी प्रतियोगिता का आयोजन शगुन पैलेस नगरोटा सूरियां में किया गया। इसका शुभारंभ विशेष अतिथि ग्राम पंचायत कथोली के उपप्रधान मुनीष कुमार ने किया। मुख्यातिथि ग्राम पंचायत कथोली के प्रधान जीएस बेदी (पूर्व पीटीएफ राज्य अध्यक्ष), स्टेट कैशियर एवं जिला अध्यक्ष अतुल ठाकुर, जिला कांगड़ा के प्रधान हर्षदीप शर्मा, जनरल सेक्रेटरी एसएस राजपूत, कोच कन्हैया लाल, कोच रुचि, अमन गुलेरिया एडवोकेट कांगड़ा, अक्षय कुमार रोजगार अधिकारी धर्मशाला, सोनिका वरधन, संजीवना, मीना कुमारी, शैलजा चौधरी व मीडिया प्रभारी दीपक शर्मा भी उपस्थित रहे। महिला वर्ग (सीनियर एवं जुनियर) और पुरुष वर्ग (सीनियर एवं जुनियर) में प्रतियोगिताएं हुई।

पुरुष वर्ग सीनियर में पराग लव्य राजपूत, साहिल, निश्चय गुलेरिया, शगुन राजपूत, अनुज चौधरी, सिदार्थ मनकोटिया, अनशुल गुलेरिया, रजत कुमार, तुषार अत्रि, वरूण गुलेरिया, अमन कुमार, पुरुष वर्ग जुनियर में अरमान धीमान, आकाश, कार्तिक लबरा, दिव्यांश अंदाेरिया, हिमांशु, आदित्य चावला, शाश्वत, सोमेश, शोर्य पगरोत्रा, महिला वर्ग सीनियर में सारा ठाकुर, शिक्षा बल्लौरिया, प्रतिज्ञा बल्लौरिया, कनु प्रिया, प्रिया, महिला वर्ग जुनियर में अन्नदिता राजपूत, मन्नत चौधरी, आयरा पठानिया, पलक, ख्वाइश जसरोटिया व खूशबू आदि बच्चे प्रतियोगिता में शामिल हुए। प्रतियोगिता में लगभग 45 बच्चों ने भाग लिया। पुरुष वर्ग सीनियर (ईपी) में तुषार अत्रि ने स्वण पदक, अनशुल गुलेरिया ने रजत पदक तथा सिदार्थ मनकोटिया को कांस्य पदक मिला।

फायल में पराग लव्य राजपूत ने स्वर्ण पदक, शगुन राजपूत को रजत पदक और अमन गुलेरिया को कांस्य पदक सेबर में निश्चय गुलेरिया को स्वर्ण पदक, अनुज चौधरी को रजत पदक, वरुण गुलेरिया और रजत कुमार को कास्यं पदक मिला। पुरुष वर्ग जुनियर सेबर में आदित्य चावला को स्वर्ण पदक, हिमांशु को रजत पदक और अरमान धिमान को कास्यं पदक। ईपी में कार्तिक लबरा को स्वर्ण पदक, आकाश को रजत पदक तथा शौर्य पगरोत्रा को कास्यं पदक मिला। फायल में शाश्वत को स्वर्ण पदक, दिव्यांश को रजत पदक और सोमेश को कास्यं पदक मिला।

महिला वर्ग (सीनियर) सेबर प्रतिज्ञा बल्लौरिया को स्वर्ण पदक तथा शिक्षा बल्लौरिया को रजत पदक। फायल सारा ठाकुर को स्वर्ण पदक तथा आयरा पठानिया को रजत पदक, ईपी में कनु प्रिया को स्वर्ण पदक और प्रिया को रजत पदक। महिला वर्ग जुनियर फायल में अन्नदिता राजपूत को स्वर्ण पदक सेबर में ख्वाईश को स्वर्ण पदक तथा ईपी में मन्नत चौधरी को स्वर्ण पदक, खुशबू को रजत पदक तथा पलक को कास्यं पदक मिला। प्रतियोगिता का समापन मुख्यातिथि जीएस बेदी प्रधान ग्राम पंचायत कथोली द्वारा किया गया।