नेहरू की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धाजंलि

उज्जवल हिमाचल ब्यूराे। शिमला

देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर आज पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। राजधानी शिमला में कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर सहित अन्य नेताओं ने उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी और पंडित नेहरू के योगदान को याद किया। इस मौके पर कुलदीप राठौर ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को एकता एवं अखंडता की शपथ भी दिलाई।

एवरेस्ट पब्लिकस्कूल में ऑनलाइन एडमिशन के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

http://eepurl.com/g0Ryzj

इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कुलदीप राठौर ने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि है और उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी गई। पंडित नेहरू का देश की आजादी में बहुत बड़ा योगदान है और आजादी के बाद देश को विकास की ऊंचाई पर ले गए। उन्होंने देश में जो बुनियादी नींव रखी आज विकास की नींव उसी पर टिकी है। पंडित नेहरू के योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता है और उसे हमेशा याद रखा जाएगा।