मंडी में होने वाली ऐतिहासिक होगी पीएम माेदी की रैली : मेघना

जतिन लटावा। जोगिंद्रनगर

प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी की 27 दिसंबर को मंडी में प्रस्तावित रैली को लेकर जोगिंद्रनगर भाजपा महिला मोर्चा की एक बैठक आज यंहा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष मेघना ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस रैली के लिए भारी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। उपस्थित सभी से आह्वान किया गया कि वे हर घर में दस्तक देकर महिलाओं को इस रैली में आने हेतु निमंत्रण दें। मेघना ठाकुर ने दावा किया कि मंडी में होने वाली यह रैली ऐतिहासिक होगी। इस अवसर पर प्रदेश सदस्य आशा ठाकुर व अंजना शर्मा सहित जिला सदस्य कमलेश कुमारी, महामंत्री व जिला परिषद सदस्या ममता भाटिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनीता कुमारी, मीडिया प्रभारी सीमा वालिया और सुशीला, पवना ठाकुर, गीता, नीलम रावत व कल्पना आदि भी उपस्थित रहे।