राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा में शामिल हुई प्रतिभा सिंह

Pratibhawan Singh to join Rahul Gandhi's Bharat Jodo Pad Yatra
6 राज्यों में तय हो चुकी है भारत जोड़ो पदयात्रा

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा देश के बीचोबीच मध्यप्रदेश में पहुंच गई है। इस मौके पर आज हिमाचल कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं। प्रतिभा सिंह आज दिन भर राहुल गांधी की पदयात्रा में शामिल होगीं।

यह भी पढ़ें : सुंदरनगर के जवाहर पार्क में 25 लाख की लागत से लगाई जा रही हरी घास

बता दें की 7 सिंतबर से राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा में हैं और अभी तक 6 राज्यों से उनकी भारत जोड़ो यात्रा गुजर चुकी है। पिछले 80 दिन में राहुल गांधी ने अपने समर्थकों संग लगभग 2 हजार किलोमीटर पदयात्रा तय कर ली है। आज हिमाचल कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भी उन्हें पदयात्रा में ज्वाइन किया है। इस दौरान विक्रमादित्या सिंह और युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष यदुपति ठाकुर भी हैं।

उज्जवल हिमाचल ब्यूरो

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।