बज्रेश्वरी देवी मंदिर में घृत पर्व की तैयारियां शुरू

Preparations for Ghrit festival started in Bajreshwari Devi temple

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

प्रदेश के कांगड़ा जिले के विश्वविख्यात शक्तिपीठ माता श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर में 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर जिला स्तरीय घृत पर्व मनाने के लिए कांगड़ा प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। वहीं, माता की पिंडी पर चढ़े देसी घी को 101 बार पानी से धोकर मक्खन तैयार करने की प्रक्रिया पुजारियों ने शुरू कर दी है।

अभी तक लगभग तीन क्विंटल देशी घी देवी मां की पिंडी पर श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाया गया है। मक्खन बनाने के लिए देसी घी दान देने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ती जा रही है। भक्तों द्वारा चढ़ाए गए घी को मक्खन में परिवर्तित करना आसान नहीं है। यह मक्खन मकर संक्रांति को माता की पिंडी पर चढ़ाया जाता है।

यह भी पढ़ेंः 200 मिलियन से अधिक ट्विटर यूजर्स की ईमेल हुई हैक, सुरक्षा शोधकर्ता ने किया दावा!

पुजारियों का कहना है कि माता के आशीर्वाद से घृत पर्व के सभी कार्य स्वयं हो जाते हैं। 14 जनवरी की रात माता की पावन पिंडी पर मक्खन का लेप किया जाएगा। मक्खन बनाने के लिए जुटे पुजारियों में समवेद शर्मा, निशांत शर्मा, शिवनंदन, अजय शर्मा, आशीष शर्मा, आयुष शर्मा, चक्षु शर्मा, दिवाकर, सचिन शर्मा, रितिक, सक्षम, मनमोहन है। पुजारियों के अनुसार, मक्खन बनाने का कार्य 13 जनवरी तक चलेगा।

संवाददाताः ब्यूरो कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।