शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे रजत ठाकुर

Rajat Thakur to file nomination papers on Friday
धर्मपुर बाजार में एक रोड़ शो का आयोजन

मंडीः मंडी जिला के धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी रजत ठाकुर शुक्रवार को 11 बजे निर्वाचन अधिकारी धर्मपुर के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस मौके पर उनके साथ कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर और भाजपा के अन्य नेता व पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। नामांकन से पहले धर्मपुर बाजार में एक रोड़ शो का आयोजन भी किया जाएगा।

रजत ठाकुर के नामांकन को लेकर धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों में भारी उत्साह है और लोग बड़ी संख्या में इस रोड़ शो में भाग लेने धर्मपुर पहुंचने वाले हैं। रजत ठाकुर ने उन्हें टिकट देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, सीएम जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप और कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर सहित सभी का आभार जताया है।

उन्होंने कहा कि जो विश्वास पार्टी ने उनपर जताया है वे उसपर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में मौजूदा सरकार के कार्यकाल में विकास के अथाह काम हुए हैं और कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने धर्मपुर की तकदीर और तस्वीर को बदलकर रख दिया है।

धर्मपुर में चल रही विकास की गाड़ी को भविष्य में और गति के साथ चलाया जाएगा। धर्मपुर का कोई कोना ऐसा नहीं रहा है जहां विकास न हुआ हो, लेकिन विकास निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है और इस प्रक्रिया को भविष्य में लगातार जारी रखा जाएगा।

संवाददाताः उमेश भारद्वाज

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।