राशि के अनुसार बांधें राखी, जानिए शुभ मुहूर्त

उज्जवल हिमाचल डेस्क…

रक्षाबंधन का त्‍योहार 22 अगस्‍त को है। भाई बहन इस दिन का खास महत्‍व होता है। आइए इस दिन को और खास बनाने के लिए शुभमुहूर्त के बारे में जानते हैं। जानिए किस राशि के लोगों कौन सा मुहूर्त ठीक रहेगा रक्षाबंधन का पर्व 22 अगस्त को, राशि के अनुसार बांधें राखी, जानिए शुभ मुहूर्तरक्षा बंधन पर्व के लिए जानिए शुभ मुहूर्त।

पंचांग के अनुसार 22 अगस्त रविवार को रक्षा बंधन का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। विशेष बात यह है कि इस दिन सावन का आखिरी दिन भी है। 23 अगस्त से भाद्रपद मास का आरंभ होगा। रक्षा बंधन का पर्व सावन मास का सबसे महत्वपूर्ण पर्व माना गया है। इस दिन बहने अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं। इस पर्व को बहुत ही पवित्र माना जाता है।

ज्योतिष शिरोमणि मनोज सेमवाल ने बताया कि रक्षाबंधन का पर्व इस वर्ष शुभ संयोग में मनाया जाएगा। इस बार रक्षा बंधन पर शुभ योगों का निर्माण भी हो रहा है। पंचांग के अनुसार दो विशेष शुभ मुहूर्त का योग बना हुआ है। पूर्णिमा की तिथि पर धनिष्ठा नक्षत्र के साथ शोभन योग का शुभ योग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र में योग को शुभ योग माना गया है।

  • रक्षा बंधन पर न करें ये काम

रक्षा बंधन पर कुछ बातों का ध्यान रखने की जरूरत है। इस दिन स्वच्छता के नियमों का पालन करें। क्रोध, अहंकार और विवाद की स्थिति से दूर रहें। इसके साथ कोई ऐसा कार्य न करें जिससे लोगों को पीड़ा पहुंचे और नियम के विरूद्ध हो। इस पर्व को हर्षोल्लास और पूरी आस्था व श्रद्धा के साथ मानना चाहिए

  • रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त

2021 में रक्षा बंधन 22 अगस्त को है। पूर्णिमा की तिथि 21 अगस्त शाम से शुरू हो जाएगी और अगले दिन राखी का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। 22 अगस्त को रविवार का दिन है।

रक्षा बंधन तिथि-22 अगस्त 2021, रविवार

पूर्णिमा तिथि प्रारंभ-21 अगस्त 2021 शाम 03:45 बजे

पूर्णिमा तिथि समापन -22 अगस्त 2021, शाम 05:58 बजे

शुभ मुहूर्त: -सुबह 05:50 से शाम 06:03 बजे

रक्षा बंधन के लिए दोपहर में समय – 01:44 से 04:23 बजे तक

अभिजीत मुहूर्त: – दोपहर 12:04 से 12:58 बजे तक

अमृत काल: – सुबह 09:34 से 11:07 तक

भद्रा काल – 23 अगस्त, 2021 सुबह 05:34 से 06:12 तक

इस तिथि पर भद्राकाल और राहुकाल का विशेष ध्यान रखा जाता है। भद्राकाल और राहुकाल में राखी नहीं बांधी जाती है क्योंकि इन काल में शुभ कार्य वर्जित है। इस साल भद्रा का साया राखी पर नहीं है। भद्रा काल 23 अगस्त को सुबह 05:34 से 06:12 तक होगा और 22 अगस्त को राहुकाल 1:50 से 3:30 दोपहर तक रहेगा ।

  • राशि के अनुसार बांधें रक्षाबंधन

मेष राशि : इस राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। इसलिए मेष राशि के जातकों को लाल रंग की राखी बांधनी चाहिए। इससे भाई के जीवन में शुभता और समृद्धि आयेगी और वह हमेशा ऊर्जावान बना रहेगाा।

वृष राशि :- वृष राशि का स्वामी शुक्र है। इन्हें सफेद रंग राखी बांधनी चाहिए और सफेद मिठाई खिलानी चाहिए। शुक्र के प्रभाव इनके जीवन में सुख–समृद्धि आएगी।

मिथुन राशि : मिथुन राशि के स्वामी ग्रह बुध है। इन्हें हरे रंग की राखी बांधनी चाहिए। इससे उनकी जीवन में उन्नति और लंबी आयु की प्राप्ति होगी।

कर्क राशि : इस राशि के स्वामी ग्रह चंद्रमा है। इन्हें सफ़ेद अथवा पीले रंग की राखी बांधनी चाहिए। इससे उनके जीवन में समृद्धि और खुशहाली आएगी।

सिंह राशि : सिंह राशि के स्वामी ग्रह सूर्य है। इस लिए इन्हें लाल या पीले रंग की राखी बांधनी चाहिए। इससे उनका जीवन खुशियों से भर जाएगा।

कन्या राशि : इस राशि का स्वामी बुध ग्रह है। इन्हें हरे रंग की राखी बांधे। इससे सौभाग्य में वृद्धि और भाई-बहन के बीच प्रेम बना रहेगा।

तुला राशि : इस राशि के स्वामी शुक्र हैं। इन्हें नीले या सफेद रंग की राखी बांधनी चाहिए। इससे उनके जीवन में सुख शांति बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि : इन राशि के जातकों को लाल या गुलाबी रंग की राखी बांधनी चाहिए। सुख और सौभाग्य में वृद्धि होगी।

धनु राशि : इस राशि के स्वामी बृहस्पति देव हैं। इन्हें सुनहरे या पीले रंग की राखी बांधना शुभ होगा। इन्हें पीले रंग की ही मिठाई खिलानी चाहिए। सुख सुविधा में वृद्धि होगी।

मकर राशि : इस राशि के स्वामी शनि देव हैं। इनको गहरे नीले रंग की राखी बांधना शुभ होगा।

कुंभ राशि : कुंभ राशि के स्वामी शनि देव हैं। इनको भी नीले रंग की राखी बांधना शुभ साबित होगा। धन-धान्य में वृद्धि होगी।

मीन राशि : इन्हें चमकीले पीले या हरे रंग की राखी बांधनी चाहिए।