द्रोणाचार्य कॉलेज में दीपावली पर रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Rangoli competition organized on Deepawali in Dronacharya College
द्रोणाचार्य कॉलेज में दीपावली पर रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

शाहपुरः द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर शिक्षण महाविद्यालय रैत में दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में हॉउस बाइज रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा दिखाई। जिसके बाद प्रतियोगिता में विजेता रहे बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

दीपावली पर्व के मद्देनजर रंगोली प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबंधक निदेशक जीएस पठानिया ने पर्व का महत्व बताते हुए कहा कि सभी को पर्व आपसी भाईचारे के साथ मनाना चाहिए।

पढ़ें यह खबरः लोकप्रिय रामायण के राम और सीता पहुंचे रियलिटी शो झलक दिखला जा के सेट पर

जिसके बाद छात्र-छात्राओं द्वारा कालेज परिसर में एक से बढ़कर एक रंगोली बनाई। जिन्हें देखकर उपस्थित लोग मंत्रमुग्ध हो गए।

रंगोली प्रतियोगिता में कलाम हॉउस प्रथम, विवेकानंद हॉउस ने दूसरा, टैगोर हॉउस ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस दौरान प्राचार्य प्रवीण शर्मा ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
संवाददाताः अमित शर्मा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।