रोहित शर्मा की खेल रत्न के लिए सिफारिश

उज्जवल हिमाचल। डेस्क
क्रिकेटर रोहित शर्मा और पहलवान विनेश फोगाट सहित चार खिलाडिय़ों को पुरस्कार चयन समिति ने राजीव गांधी खेल रत्न के लिए चुना है। अगर रोहित शर्मा यह अवॉर्ड पाते हैं तो वह यह सम्मान पाने वाले चौथे क्रिकेटर होंगे। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली को यह सम्मान मिल चुका है। देश में खेलों के क्षेत्र में दिए जाने वाले इस सर्वोच्च सम्मान के लिए रोहित और विनेश फोगाट के अलावा टेबल टेनिस प्लेयर मनिका बत्रा, पैरालंपियन मरियप्पन थांगावेलु के नाम की भी सिफारिश भी की गई है। राष्ट्रीय पुरस्कार समिति की मंगलवार को यहां राष्ट्रीय राजधानी में एक बैठक हुई, जिसमें इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चार खिलाडिय़ों के नामों की सिफारिश की गई।