- Advertisement -spot_img
16.4 C
Shimla
Tuesday, March 28, 2023

हिमाचल में अडानी के व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर स्टेट एक्साइज एंड टेक्सेशन डिपार्टमेंट ने मारा छापा

Must read

उज्जवल हिमाचल। शिमला
हिमाचल में प्रदेश सरकार और अडानी समूह के बीच तकरार बढ़ती जा रही है। एक ओर जहां अडानी समूह ने बीते कई दिनों तक सीमेंट कारखाने बन्द करके रखे हैं। तो दूसरी ओर प्रदेश सरकार ने अडानी समूह के खि़लाफ़ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बुधवार को प्रदेश में अडानी समूह के व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर स्टेट एक्साइज एंड टेक्सेशन डिपार्टमेंट ने छापा मारा है।

इन टीमों ने हिमाचल में अडानी विल्मर ग्रुप के स्टोरों पर कार्रवाई की है। एक्साइज विभाग के साउथ एन्फोर्समेंट जोन की टीम ने बुधवार देर शाम को परवाणू में अडानी के स्टोर पर पहुंची और दस्तावेजों की जांच की। सूत्र की मानें तो एक्साइज विभाग की टीमों ने गोदाम में स्टॉक का जायजा लिया और संबंधित कागजात की जांच की।

यह भी पढ़ेंः  बच्चों-युवाओं को नशे से बचाएं शिक्षक और अभिभावकः इंद्र दत्त लखनपाल

देर रात तक गोदामों में दस्तावेजों की जांच चलती रही। हिमाचल में अडानी ग्रुप की कुल 7 कंपनियां काम कर रही है। इनमें फलों के कोल्ड स्टोर के अलावा राज्य में बड़े पैमाने पर करियाना सामान की सप्लाई भी अडानी ग्रुप की कंपनियां करती हैं। प्रदेश में सिविल सप्लाई के साथ-साथ पुलिस विभाग में भी अडानी ग्रुप सामान सप्लाई करता है।

अडानी ग्रुप के साथ सरकारी महकमों को सामान सप्लाई के ज्यादातर समझौते पिछली भाजपा सरकार के समय हुए थे। बता दें कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होने के बाद मौजूदा कांग्रेस सरकार और अडानी ग्रुप के रिश्ते बहुत अच्छे नहीं चल रहे हैं।

अडानी ग्रुप ने ट्रक ऑपरेटरों के साथ माल ढुलाई किराये को लेकर चल रहे विवाद के चलते दो महीने से हिमाचल में अपने दोनों सीमेंट प्लांट में प्रॉडक्शन बंद कर रखा है। जिसके चलते अब प्रदेश सरकार अडानी समूह के खिलाफ सख्त हो गई है।

संवाददाताः ब्यूरो शिमला

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest News

%d bloggers like this: