टांडा में स्थापित की भगवान वाल्मिकी की मूर्ति

हिन्दू सर्व समाज धार्मिक व समाजिक संगठन कांगड़ा द्वारा लगाया जाएगा लंगर

अंकित वालिया। कांगड़ा

भगवान वाल्मीकि की जयंती पर सर्व समाज द्वारा 22 अक्तूबर को गुरुद्वारा साहिब कांगड़ा में भव्य अटूट लंगर का आयोजन किया गया है। संगठन के अध्यक्ष रिशू शर्मा ने बताया है की संगठन का मुख्य उदेश्य सर्व समाज को लेकर चलना है, जहां धार्मिक आस्था की बात है, तो संगठन हर समाज के धार्मिक आयोजनों पर बढ़-चढ़कर भाग लेगा। ख़ुशी की बात यह है की इसकी शुरुआत आदि कवि भगवान वाल्मीकिजी की जयंती से की है और जहां तक समाजिक कार्यों की बात है, तो संगठन समाज सेवा में भी पीछे नहीं रहेगा। गरीब बेटियों के उत्थान, शिक्षा के क्षेत्र में व कन्यादान जैसे शुभ कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। समय समय पर मेडिकल चेकउप कैंप, ब्लड डोनेशन कैंपाें का भी आयोजन होगा।

संगठन के महासचिव विनय गुप्ता ने बताया की हम बड़े भाग्यशाली है कि 15 तारीख को श्री वाल्मीकि मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा भगवान वाल्मीकिजी की मूर्ति स्थापना, पूजा-अर्चना, हवन आदि सभी सभी पवित्र अनुष्ठान संगठन के पदाधिकारियों द्वारा करवाएं गए। इस शुभ कार्य के लिए संगठन अपने आपको धन्य महसूस कर रहा है। इसी के साथ सभी को भगवान वाल्मीकिजी के चरणों में हाजिरी लगाने का मौका मिला। महासचिव विनय गुप्ता ने पूरे कांगड़ा जिला शहर से निवेदन किया कि 22 तारीख को भगवान वाल्मीकि जी का लंगर लेने के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में पधार कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं।