शिमला: भाजपा प्रचार के लिए प्रधानमंत्री चाहे गृह मंत्री, बुला लें, परंतु हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी। हिमाचल प्रदेश की जनता जानती है कि कैसे चुनाव के समय स्थानीय मुद्दों से भटकाया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी हिमाचल प्रदेश के लोगों के मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी, निश्चित रूप से कांग्रेस पार्टी सरकार बनाएगी।
उन्होंने कहा की बीजेपी के पास पैसा है धन बल सब है और लोगों को बहकाने ,लुभावने वादे किए जाएंगे, लेकिन हिमाचल प्रदेश की जनता समझदार है, पढ़ी लिखी जनता को नहीं बरगलाया जा सकता है।
यह भी पढ़ेंः आज मिलेगा टी20 का पहला फाइनलिस्ट
विक्रमादित्य ने कहा नवनियुक्त कांग्रेस के अध्यक्ष आज शिमला बनुटी में जनसभा में पहुंचेंगे, यह गर्व का विषय है कि कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड्डगे पहली बार हिमाचल पहुंच रहें हैं. कांग्रेस का नारा ‘आ रही है कांग्रेस‘ पूरा होगा।