हिमाचल व गुजरात में भाजपा हासिल करेगी प्रचंड बहुमतः मल्लिका नड्डा

BJP will get huge majority in Himachal and Gujarat: Mallika Nadda
हिमाचल व गुजरात में भाजपा हासिल करेगी प्रचंड बहुमतः मल्लिका नड्डा

बिलासपुरः हिमाचल प्रदेश में और गुजरात में भाजपा प्रचंड बहुमत प्राप्त करेगी। कांग्रेस पार्टी कुछ ही राज्यों में सिमट कर रह गई है। वहां पर भी लोगों का कांग्रेस से मोहभंग हो चुका है। निश्चित तौर पर देश की ताकत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बढ़ी है। रक्षा के क्षेत्र में आज भारतवर्ष अग्रणी देशों में शुमार है।

यह बात आज केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने बिलासपुर सदर में भाजपा के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं कि केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की धर्मपत्नी समाज सेवी डॉक्टर मल्लिका नड्डा ने भाजपा प्रत्याशी त्रिलोक जंवाल की पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया।

यह भी पढ़ें : डबल इंजन की बात करने वाली सरकार से जनता त्रस्त: हरमीत बराड

इन चुनावी जनसभाओं में जहां पर काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया। वहीं पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट और मल्लिका नड्डा का जमकर स्वागत भी किया। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में उत्तराखंड की तर्ज पर फिर से भाजपा रिपीट मिशन करने जा रही है।

उन्होंने कहा कि जैसे उत्तराखंड में लोगों ने भाजपा की केंद्रीय नीतियों को समर्थन दिया है। उसी प्रकार हिमाचल प्रदेश के अंदर भी लोगों का विश्वास भाजपा की तरफ बढ़ा है और निश्चित रूप से बिलासपुर की चारों सीटों पर भाजपा अपना परचम लहराएंगे।

उन्होंने कहा कि वह बिलासपुर की जनता से रूबरू हुए हैं और यहां पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्य लोगों की जुबान पर है। निश्चित रूप से लोग विकास का साथ देंगे। जबकि इस मौके पर डॉ मल्लिका नड्डा ने कहा कि बिलासपुर में पिछले 5 वर्ष में जिस प्रकार से कार्य हुए हैं।

एम्स हॉस्पिटल, फोरलेन का कार्य, रेलवे का कार्य, हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज और सबसे महत्वपूर्ण बिलासपुर को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने का कार्य चल रहा है, करोड़ों रुपए स्वीकृत हो चुके हैं और यह कार्य आगे भी चलते रहेंगे। लोगों का भरपूर जन समर्थन भाजपा को मिल रहा है। निश्चित रूप से जिला बिलासपुर में सदर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का फूल खिलेगा और फिर से हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार सत्तारूढ़ होगी।

संवाददाताः सुरेन्द्र जम्वाल

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।