बागी उम्मीदवार ने बढ़ाई मुश्किलें सदर में नड्डा खुद संभालेंगे मोर्चा

Rebel candidate increased the difficulties Nadda himself will handle the front in Sadar
नड्डा विधानसभा की चारों सीटों मैदान में हैं

बिलासपुरः बिलासपुर विधानसभा चुनाव में हॉट-सीट बनी सदर में बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा खुद मोर्चा संभालेंगे। भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में नड्डा पांच जन सभाएं करेंगे।

सदर सीट से भाजपा के त्रिलोक जम्वाल मैदान में हैं। जम्वाल पहली चार चुनावी मैदान में उत्तरे हैं। वे -पांच साल भाजपा के प्रदेश महामंत्री और सीएम के राजनीतिक सलाहकार रहे चुके हैं। भाजपा ने जम्वाल पर दांव खेला है और मौजूदा विधायक का टिकट काटकर मैदान में उतारा है।

यह भी पढ़ेंः चुनावों के लिए हिमाचल-पंजाब के सीमा क्षेत्र में पुलिस तैनात

सदर से बागी सुभाष शर्मा के चुनावी जंग में भाजपा हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रवक्ता स्वदेश ठाकुर ने बताया कि वह रैलियां करेंगे। अभी तक अन्य विस क्षेत्रों में जनसभाओं का एलान नहीं हुआ है। झंडूता और सदर विस क्षेत्र में बागियों ने भाजपा की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

दो नवंबर को जगत प्रकाश नड्डा सुबह 10ः00 बजे कंदरौर, 11ः30 बजे पंजगाई, दोपहर 1ः30 बजे मंदरीघाट, 3ः00 बजे हरलोग और दोपहर बाद 4ः30 बजे कुठेड़ा में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। गृह जिला होने के कारण जेपी नड्डा सदर में मोर्चा संभालेंगे। नड्डा विधानसभा की चारों सीटों मैदान में हैं।

संवाददाताः सुरेंद्र जम्वाल