प्रदेश में रिवाज नहीं, इस बार ताज बदलेगाः कौल सिंह ठाकुर

मंडीः पूर्व मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि इस बार रिवाज नहीं प्रदेश का ताज बदलेगा। प्रदेश की जनता ने नाकाम सरकार को सत्ता से बेदखल करने का पूरा मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास योग्य उम्मीदवारों की कमी है। ऐसे में कांग्रेस के लोगों को टिकट देकर उम्मीदवार बनाया चुनाव मैदान में उतारा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि 1998 के बाद द्रंग में जितने भी प्रत्याशी बीजेपी ने उतारे हैं। वह सब उनसे ट्रेनिंग लेकर ही आए हैं। गुरुवार को एसडीएम कार्यालय पत्र में अपना नामांकन दाखिल करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की जयराम सरकार पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने फिजूलखर्ची के सारे रिकॉर्ड तोड़े हैं।

जिससे प्रदेश आज आर्थिक दिवालीए के कगार पर खड़ा हुआ है। महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी चरम सीमा पर है। पांच साल के इस कार्यकाल में बेरोजगारी सबसे ज्यादा बढ़ी है। प्रदेश की वित्तीय हालत सुधारने के लिए कोई संसाधन सरकार नहीं जुटा पाई है जबकि बेरोजगारों को राहत देने के लिए भी कोई कदम नहीं उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आज 75000 से अधिक पद विभिन्न विभागों में खाली पड़े हुए हैं।

यह भी पढ़ेंः भाजपा प्रत्याशी मुलखराज प्रेमी की टिकट का विरोध, पदाधिकारियों ने दी इस्तीफे की चेतावनी

शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क सुविधाएं चरमरा कर रह गई है। बरसात में बंद पड़ी सड़कें अभी तक बहाल नहीं हो पाई है। जिससे किसानों बागवानों को खासी क्षति हो गई है।
ऐसी जनविरोधी सरकार की विदाई का समय अब नजदीक आ गया है। उन्होंने कहा कि द्रंग क्षेत्र की जनता ने उन्हें हमेशा अपना आशीर्वाद दिया है।

द्रंग की जनता के आशीर्वाद से आठ बार विधायक बनने का सौभाग्य मिला है। क्षेत्र के विकास को लेकर उन्होंने हमेशा विधानसभा में पूरी तरह पैरवी की है। अब जनता ने नवीं बार उन्हें विधानसभा में भेजने का पूरा मन बनाया है।

कांग्रेस सरकार के सत्ता में आते ही प्रदेश के रुके पड़े विकास कार्याे को गति देने के साथ-साथ द्रंग को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाया जाएगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि जनविरोधी सरकार की नाकामियों को लेकर गांव गांव में जाकर प्रचार प्रसार करें।

इस दौरान अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रवक्ता अलका लांबा, पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर, जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष शशि शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बामन देव ठाकुर, भूप सिंह धरवाल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनोज ठाकुर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेशमा ठाकुर, निर्जला ठाकुर, सेवादल कांग्रेस अध्यक्ष राम सिंह ठाकुर, मंडल कांग्रेस अध्यक्ष गिरधारी लाल भंगालिया, घनश्याम ठाकुर, दमोदर सिंह नेगी, दलीप ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

संवाददाताः उमेश भारद्वाज

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।