मजदूरों का शोषण करने वालों को नहीं जाएगा बक्शाः राजीव राणा

Newly appointed State President of Himachal Pradesh Unorganized Workers Congress held a meeting in Baddi
हिमाचल प्रदेश असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस के नवन्युक्त प्रदेश अध्यक्ष ने बद्दी में की बैठक
उज्जवल हिमाचल। बद्दी

प्रदेश में मजदूरों का शोषण करने वालों को बक्शा नहीं जाएगा, फिर चाहे वो उद्योगपति, ठेकेदार व कोई भी संस्था क्यों न हो। यह बात बद्दी में हिमाचल प्रदेश असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस के अध्यक्ष राजीव राणा ने आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कही। राजीव राणा ने प्रेस संबोधन में कहा कि हिमाचल प्रदेश असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों में शोषण का शिकार होने वाले कामगारों के साथ हमेशा खड़ा है।

इसके अलावा कामगारों के हितों के लिए हिमाचल प्रदेश असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस द्वारा चलाई गई योजनाओं को जहां हर कामगार तक पहुंचाया जाएगा। वहीं हिमाचल प्रदेश असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस द्वारा मजदूरों के हितों के लिए लाई जा रही नई योजनाओं को भी कामगारों को परिचित करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सभी निगमों, सरकारी कार्यालयों व अन्य क्षेत्रों निजीकरण को बढ़ावा दे रही है जिससे सरकारी क्षेत्र में नौकरियां खत्म हो रही हैं व कामगारों के लिए रोजगार के अवसर खत्म हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें : चंद मिनटों में कई झुग्गियां हुई जलकर राख, लाखों का नुकसान

उन्होंने पूर्व में रही जयराम सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि जिस प्रकार की धक्काशाही जयराम सरकार के दौरान कामगार वर्ग के साथ हुई है वो अब नहीं होगी। जयराम सरकार बड़े उद्योगपतियों के इशारे पर नाचती रही व अकेले बीबीएन में दर्जनों उद्योगों ने कोविड व मंदी का बहाना बनाकर हजारों कामगारों का रोजगार छीन लिया। राणा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस प्रदेश सरकार व संगठन के तालमेल से मजदूर हित, श्रम कानूनों सहित सभी बेहतर योजनाओं को लागू कर मजदूर व कामगार वर्ग को लाभांन्तित करवाएंगे।

वहीं हिमाचल प्रदेश असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष गुरपाल लुबाना जिन्हें प्रदेश अध्यक्ष द्वारा प्रदेश उपााध्यक्ष की जिम्मेवारी सौपने के लिए प्रदेश अध्यक्ष का आभार जताते हुए कहा कि कहा कि बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ जो उत्तर भारत का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र है व देश विदेश में जाने वाली 70 प्रतिशत दवाएं यहीं तैयार होती हैं। यही नहीं प्रदेश के राजकोष में 20 प्रतिशत के करीब धन बीबीएन क्षेत्र से जाता है। जिसके लिए हमारे कामगार वर्ग की मेहनत की जिम्मेवार है। लेकिन जय राम सरकार ने पिछले पांच वर्षों में इस वर्ग के लिए कुछ नहीं किया। उल्टे दर्जनों उद्योगों केा बंद करवाकर हजारों कामगारों को बेरोजगार कर दिया।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस कामगार वर्ग को अपने साथ लेकर चलेगी व ऐसे लोगों को संगठन में जिम्मेवारी नहीं दी जाएगी। जो कामगारों के सिर से अपने हित पूरे करने के लिए संगठन से जुड रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कमजोर करना शुरू कर दिया है। जिसका जीता जागता उदाहरण प्रदेश में मोदी व शाह के इशारे पर सीमेंट उद्योगों को बंद करवाना है। उन्होंने अपनी न्युक्ति के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खु, राट्रीय अध्यक्ष उदित राज, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, दून के विधायक राम कुमार चौधरी समेत प्रदेश के समस्त मजदूर वर्ग का आभार जताया है। इस मौके पर संजीव लबाना, जोनी गुज्जर, जय ङ्क्षसह, राहुल, निशांत ङ्क्षसह, रवि, जतिन, हनी व नीरज समेत अनेक लोग उपस्थित थे।

संवाददाता : सुरेंद्र सिंह सोनी

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।