आज की छात्राएं कल के सुनहरे भारत की तस्वीरः डॉ. सुमन शर्मा

शरण कॉलेज की छात्राओं ने किया पिंक सिटी जयपुर का शैक्षिक भ्रमण

आज की छात्राएं कल के सुनहरे भारत की तस्वीरः डॉ. सुमन शर्मा

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा
शरण कॉलेज ऑफ एजुकेशन फ़ॉर वूमेन (Sharan College of education for women) की बीएड तथा डीएल एड की 100 छात्राओं ने पिंक सिटी जयपुर का शैक्षिक भ्रमण किया। पाँच दिवसीय भ्रमण के दौरान छात्राओं ने पिंक सिटी में जंतर-मंतर, सिटी पैलेस, सेन्द्रल म्यूजियम, हवामहल, आमेर फोर्ट, जयगढ़ फोर्ट, विरला मंदिर, जलमहल, बापू बाजार जैसी जगहों पर जाकर अलग-अलग अनुभव हासिल किए।

म्यूजियम में जाकर जहां उन्होंने प्राचीन कलाकृतियों के माध्यम से उस समय की सभ्यता और संस्कृति के बारे में जाना। वहीं दूसरी ओर फोर्ट में जाकर उन्होंने महाराजा मान सिंह के जीवन जो कि अब इतिहास बन चुका, सम्बन्धी सारी जानकारी हासिल की। साथ ही उन्होंने देखा कि किस प्रकार इतने वर्षों के पश्चात् भी यह कलाकृतियाँ अपनी प्राचीन संस्कृति को जिंदा रखे हुए हैं।

हवा महल को देखकर उन्होंने जाना कि यह महल विशेष रूप से राजपूत सदस्यों और खासकर महिलाओं के लिए बनवाया गया था, ताकि शाही महिलाएं नीचे की गली में हो रहे रोज़ाना के नाटक नृत्य को देख सकें। जल महल से उन्होंने जाना कि अरावली पर्वत के गर्भ में स्थित यह महल झील के बीचों-बीच खड़ा है।

यह भी पढ़ेंः पैराग्लाइडिंग प्री-वर्ल्ड कप में पर्यवेक्षक की भूमिका निभाएगें विजय सोनी

यह महल राजस्थान की राजधानी जयपुर के मानसागर झील के मध्य स्थित प्रसिद्ध ऐतिहासिक महल है। साथ ही उन्होंने जाना कि सिटी पैलेस जयपुर में स्थित राजस्थानी व मुगल शैलियों की मिश्रित रचना है। जिसके प्रवेश द्वार पर संगमरमर के दो नक्काशी हाथी खड़े हैं।

कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. सुमन शर्मा ने बताया कि छात्राओं को शैक्षिक भ्रमण पर ले जाने का उद्देश्य छात्राओं का सर्वांगींण विकास करना है। इस तरह के आयोजनों से छात्राओं को भविष्य के लिए भी तैयार किया जाता है क्योंकि आज की छात्राएं ही कल के सुनहरे भारत की तस्वीर हैं।

जिन्हें इतिहास और संस्कृति की जानकारी होना अनिवार्य है। भ्रमण के दौरान प्रियंका, आँचल, निकिता, ईशु, तन्वी, अक्षिता दीक्षित, तनु, श्रेया, निहारिका, श्रुति, शिवानी कपूर, आर्या, गज़ल आदि ने बताया कि हमने शैक्षिक भ्रमण के ज़रिए बहुत सारी महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल की, जो भविष्य में हमारा मार्गदर्शन करेंगीं। असिस्टेंट प्रोफेसर रजनी राणा, अंजना शर्मा, शैलजा शर्मा, नीतिज गौरा, सपना, पूजा कौशल, किरण कुमारी, मिस्टर मनोज, मिस्टर इशविंदर और मिस्टर अशोक ने छात्राओं का नेतृत्व किया।

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।