सराज के साथ अन्य स्थानों में भी हुई है त्रासदी क्या उनका जिम्मेदार भी है जयराम ? जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी के नेताओं से किया सवाल

उमेश भारद्वाज। मंडी

बीती 9-10 जुलाई को सराज क्षेत्र में भारी बारिश के कारण हुए नुकसान का जिम्मेदार कांग्रेस पार्टी के नेता जयराम ठाकुर को बता रहें हैं, जबकि प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी नुकसान हुआ है। सराज के साथ अन्य स्थानों में भी हुई त्रासदी का जिम्मेदार क्या जयराम ही है। यह सवाल पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने स्वयं कांग्रेसी नेताओं से किया है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के कुछ नेता लगातार अनाप शनाप बयानबाजी कर सराज में आई त्रासदी का जिम्मेदार उन्हें बता रहें है। जबकि जिला सहित प्रदेश के अन्य जिलों में भी वैसा ही नुक्सान हुआ है। इसका जिम्मेदार क्या कांगेसी जयराम को ही मानते है।

वहीं जयराम ठाकुर ने आपदा प्रभावितों तक राहत राशि ना पहुंचाने के भी आरोप लगाए है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि एक ओर कांग्रेसी पार्टी के नेता केंद्र से आई राहत राषि को आपदा प्रभावितों को छोड़ अपात्र लोगों को ही बांटने में लगे हुए। जिस कारण केंद्र से आई राहत राशि का सही सदुपयोग न होने पर कई सवाल उठ रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में हुई दुर्लभ एवं जटिल सर्जरी

जयराम ने कहा कि अपात्र लोगों को राहत राशि बांटने वाले लोगों को नाम जल्द जगजाहिर किए जाएंगे। वहीं दूसरी ओर जनता के बीच यह अफवाह फैलाने में लगे हुए हैं कि केंद्र ने प्रदेश की अभी तक कोई मदद नहीं की है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में भारी बारिश के कारण बहुत त्रासदी हुई है जिसकी भरपाई करना कठिन है। इस आपदा की घड़ी में प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खविदर सिंह सुक्खू पात्र लोगों तक राहत राशि पहुंचाए यही उनसे आग्रह रहेगा। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आज तक के इतिहास में किसी भी विपक्षी नेता ने केंद्र से मदद की गुहार नहीं लगाई है, जितने प्रयास उन्होंने किए।

उसी का ही नतीजा है कि आज केंद्र खुलकर प्रदेश की मदद के लिए आगे आया है। वहीं केंद्रीय सडक परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भी प्रदेश की दिल खोलकर मदद की है, जिसके लिए वे उनके हमेशा आभारी रहेंगे। जयराम ठाकुर ने कहा हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने भी सराज के प्रभावितों के लिए मदद के अपने हाथ आगे बढ़ाए है। दो तीन दिन में सराज के प्रभावितों तक यह मदद पहुंचा दी जाएगी।

संवाददाताः उमेश भारद्वाज

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।