राजीव भवन में पंडित जवाहरलाल नेहरु को दी गई श्रद्धांजलि

133rd Birth Anniversary of Jawaharlal Nehru
नेहरू मानते थे कि बच्चे देश का भविष्य होते है

शिमलाः आज भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु की 133वीं जयंती मनाई जा रही है। इस दिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है और इसी अवसर पर शिमला स्थित कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पंडित जवाहरलाल नेहरु को पुष्पांजलि अर्पित की गयी।

भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयन्ती के अवसर पर महिला कॉंग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष जैनब चंदेल ने कहा कि पंडित नेहरू की ही दूरगामी सोच थी जो आज भारत एक सशक्त देश के रूप में खड़ा है। उन्होंने कहा कि आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री नेहरू थे और तब उनके सामने चुनौती थी देश को विकट परिस्थितियों से बाहर निकालने की।

यह भी पढ़ेंः हिमाचल में रिकॉर्ड तोड़ मतदान जनता का सरकार के खिलाफ रोषः कांग्रेस

ऐसे में उनकी दूरगामी सोच थी कि उन्होंने जब भारत में सुई तुक नहीं बनती थी तब भारत को अपने पैरों में खड़ा करने के लिए आधारभूत ढांचा तैयार किया। उन्होंने कहा कि नेहरू मानते थे कि बच्चे देश का भविष्य होते है इसलिए उन्होंने बच्चों पर ध्यान दिया और उसी समय आईआईटी-आईआईएम की स्थापना की गई।

संवाददाताः ब्यूरो शिमला

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।