हिमाचल की ऊंची चोटियों में बर्फबारी से यातायात बंद

तापमान में गिरावट, शीतलहर की चपेट में हिमाचल

Traffic closed due to snowfall in the high peaks of Himachal
हिमाचल की ऊंची चोटियों में बर्फबारी से यातायात बंद

शिमलाः हिमाचल प्रदेश में देर रात से ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। जिला लाहौल-स्पीति के मुख्यालय केलांग और लोसर में भारी बर्फबारी हुईं है। जिससे जिला की सड़कें यातायात के लिए बंद हो गईं है।

अटल टनल रोहतांग में भी ताज़ा बर्फबारी हो रही है। जिससे रोहतांग दर्रे पर यातायात बंद है। इसके अलावा शिमला, चंबा, मंडी, किन्नौर, कांगड़ा, सिरमौर व कुल्लू मनाली की ऊंची चोटियों पर भी बर्फबारी हो रही है।

ताज़ा बर्फबारी से तापमान में भारी गिरावट दर्ज़ की गई है। जिससे प्रदेश में ठंड भी बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केन्द्र शिमला ने प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों के लिए आज बर्फबारी व बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसका असर प्रदेश भर में दिखना भी शुरू हो गया है।

यह भी पढ़ेंः मतदान प्रक्रिया में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में दिखा जोश

हिमाचल प्रदेश में हो रही बर्फबारी का असर देश के मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। जहॉं सुबह ठंडी हवाएं चलने से सर्दी का एहसास हो रहा है। तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा रही है।

केलांग में प्रदेश का सबसे न्यूनतम तापमान आज रात माइनस 2.3 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि पश्चिम विक्षोभ का असर आज के दिन ही रहेगा। कल से मौसम साफ़ हो जाएगा लेकिन इस दौरान शीत लहर बढ़ेगी। 18 और 19 नवंबर को एक बार फिर से बर्फबारी के दौर शुरू हो सकता है।

संवाददाताः ब्यूरो शिमला

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।