मतदान प्रक्रिया में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में दिखा जोश

Women showed enthusiasm in the voting process as compared to men
मतदान प्रक्रिया में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं ने दिखा जोश

डेस्क: हिमाचल विधानसभा चुनाव जिला कांगड़ा की पंद्रह विधानसभा क्षेत्रों में संपन्न हो गए है। मतदान प्रक्रिया में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं ने ज्यादा दम दिखाया है। ऐसा एक भी विधानसभा क्षेत्र नहीं है, जिसमें महिला मतदाताओं के बराबर पुरुषों ने मतदान किया है। सुलह विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 6,281 मत महिलाओं के ज्यादा रहे हैं। इसी प्रकार सबसे कम इंदौरा में 1,390 मत महिला मतदाताओं के पुरुषों से अधिक हैं।

इसी तरह से बात की जाए नगरोटा विधानसभा क्षेत्र में 3,458, ज्वालामुखी में 4,890, धर्मशाला में 1,589, शाहपुर में 3,222, नूरपुर में 1,401, बैजनाथ में 4,850, फतेहपुर में 3,638, जयसिंहपुर में 5,995, देहरा में 3,923, कांगड़ा में 2,718, ज्वाली में 4,608, जसवां परागपुर में 2,584 जबकि पालमपुर में 3,418 महिला मतदाताओं के मत अधिक दर्ज किए गए हैं।

सभी 15 विधानसभा क्षेत्रों में रहा दबदबा

कुल मिलाकर जिला कांगड़ा की सभी विधानसभा क्षेत्रों में पुरुषों की तुलना में महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार को ज्यादा महत्व दिया है। बात की जाए जिला कांगड़ा के नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र की तो यहां कुल 89,898 मतदाताओं में से 68,970 ने मतदान किया, जिनमें 32,756 पुरुष जबकि 36,214 महिला मतदाता रही। इसी प्रकार ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के कुल 78,661 मतदाताओं में से 58,268 ने मतदान किया, जिनमें 26,689 पुरुष व 31,579 महिला मतदाता शामिल हैं।

शाहपुर में 34100 महिला मतदाता ने निभाया फर्ज

धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के कुल 82,896 मतदाताओं में से 56,788 ने मतदान किया, जिनमें 27,599 पुरुष तथा 29,188  महिला मतदाता रही। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के कुल 88,606 मतदाताओं में से 64,978 ने मतदान किया, जिनमें 30,878 पुरुष तथा 34,100 महिला मतदाता रही।

यह भी पढ़ेंः देवभूमि शाइनिंग स्टार के ऑडिशन में उमडी भीड, लोगों में भारी उत्साह

इंदौरा बैजनाथ में भी बढ़त

इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के कुल 91,857 मतदाताओं में से 66,490 ने मतदान किया, जिनमें 33,050 पुरुष तथा 33,440 महिला मतदाता रही। बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के कुल 89,855 मतदाताओं में से 57,019 ने मतदान किया, जिनमें 26,084 पुरुष तथा 30,934 महिला मतदाता रही।

फतेहपुर में 33,245 महिला मतदाताओं ने डाला वोट

इसी प्रकार फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के कुल 88,676 मतदाताओं में से 62,852 ने मतदान किया, जिनमें  29,607 पुरुष तथा 33,245 महिला मतदाता रही। जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के कुल 83,461 मतदाताओं में से 54,267 ने मतदान किया, जिनमें 24,136 पुरुष तथा 30,131 महिला मतदाता शामिल रही। सुलह विधानसभा क्षेत्र के कुल 1,05,088 मतदाताओं में से 73,855 ने मतदान किया, जिनमें 33,787 पुरुष तथा 40,068 महिला मतदाताओं ने मतदान किया।

देहरा, कांगड़ा व नूरपुर में ये रही स्थिति

वहीं, देहरा विधानसभा क्षेत्र के कुल 83,423 मतदाताओं में से 59,179 ने मतदान किया, जिनमें 27,628 पुरुष तथा 31,551 महिला मतदाता, कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के कुल 82,598 मतदाताओं में से 62,030 ने मतदान किया, जिनमें 29,660 पुरुष तथा 32,370 महिला मतदाता, ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के कुल 1,00,019 मतदाताओं में से 72,948 ने मतदान किया।

जिनमें 34,170 पुरुष तथा 38,778 महिला मतदाता, जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के कुल 78,627 मतदाताओं में से 57,938 ने मतदान किया, जिनमें 27,677 पुरुष तथा 30,261 महिला मतदाता, पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के कुल 77,088 मतदाताओं में से 55,854 ने मतदान किया, जिनमें 26,218 पुरुष तथा 29,636 महिला मतदाता जबकि नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के कुल 92,021 मतदाताओं में से 69,540 ने मतदान किया, जिनमें  34,069 पुरुष तथा 35,470 महिला मतदाता ने मत किया।

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।