हिमाचल : शहरी इकाई कांग्रेस की बैठक का शनिवार को

एमसी शर्मा। नादौन

नादौन शहरी इकाई कांग्रेस की बैठक का आयोजन शनिवार को नादौन शहर में किया जा रहा है। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि विधायक सुखविंदर सुख्खू तथा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद बतौर विशेष अतिथि उपस्थित होंगे। जानकारी देते हुए शहरी इकाई कांग्रेस अध्यक्ष शम्मी सोनी ने बताया कि बैठक का आयोजन शहर में 4 बजे किया जाएगा। सोनी ने शहरी कांग्रेस इकाई के समस्त पदाधिकारियों से आग्रह किया है कि वह सभी इस बैठक में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि बैठक में संगठन से संबंधित विशेष तौर पर चर्चा की जाएगी।