आने वाला है Valentine’s Week, कब है कौन सा Day देखें पूरी लिस्ट…..

फाइल फोटो

उज्जवल हिमाचल। डेस्क

फरवरी के महीने को प्यार का महीना भी कहा जाता है। इस महीने का इंतजार प्रेमी जोड़ों को पूरे साल के
दौरान रहता है। फरवरी में आने वाला वैलेंटाइन वीक हर कपल के लिए बहुत ही खास है। इस पूरे वीक में
लोग अपने पार्टनर से प्यार का इजहार करते हैं। वैलेंटाइन वीक 7 दिनों तक चलता है। जो कि 7 फरवरी से
शुरू होकर 14 फरवरी तक होता है। इस पूरे हफ्ते में कपल्स एक दूसरे को फूल, तोहफे, चॉकलेट आदि
गिफ्ट्स देकर अपने प्यार का इजहार करते हैं।

वैलेंटाइन वीक के हर दिन का अपना ही अलग महत्व होता है। ऐसे में आइए जाते हैं  किस दिन को किस
नाम से जाना जाता है। ताकि आप गलती से भी कोई दिन मिस ना कर दें-

वैलेंटाइन वीक लिस्ट

7 फरवरी- रोज डे (Rose Day 2022)
8 फरवरी- प्रपोज डे (Propose Day 2022)
9 फरवरी- चॉकलेट डे (chocolate day 2022)
10 फरवरी- टेडी डे (Teddy Day 2022)
11 फरवरी- प्रॉमिस डे (Promise Day 2022)
12 फरवरी- हग डे (Hug Day 2022)
13 फरवरी- किस डे (Kiss Day 2022)
14 फरवरी- वैलेंटाइन डे (Valentine Day 2022)

7 फरवरी- रोज डे : यह वैलेंटाइन वीक का सबसे पहला दिन होता है। इस दिन लोग अपने पार्टनर को
गुलाब देकर प्यार का इजहार करते हैं। लोग इस दिन एक-दूसरे को लाल गुलाब देते हैं जो कि प्यार का
प्रतीक माना जाता है।

8 फरवरी- प्रपोज डे : यह वैलेंटाइन वीक का दूसरा दिन होता है। इस दिन लोग जिसे पसंद करते हैं उससे
अपने प्यार का इजहार करते हैं। कपल्स के लिए यह दिन काफी खास होता है। क्योंकि इस दिन उन्हें
एक-दूसरे की भावनाओं का पता चलता है।

9 फरवरी- चॉकलेट डे : इस दिन लोग अपने पार्टनर को उनकी फेवरेट चॉकलेट गिफ्ट करते हैं। अपने
रिश्ते में मिठास घोलने के लिए इस दिन चॉकलेट देकर लोग अपने पार्टनर को बताते हैं कि वह उनसे
कितना प्यार करते हैं।

10 फरवरी- टेडी डे : युवाओं के बीच टेडी डे का काफी महत्व होता है। आज कर के युवाओं को टेडी वियर
बहुत पंसद होते हैं और वैलेंटाइन वीक शुरू होते ही मार्केट में कई तरह के छोटेऔर बड़े टेडी मिल जाते हैं।
आप भी इस दिन अपने पार्टनर को क्यूट टेडी गिफ्ट कर सकते हैं।

11 फरवरी- प्रॉमिस डे : इस दिन लोग अपने साथी से जिंदगी भर साथ रहने और प्यार करने का वादा करते
हैं। जिससे लोगों के बीच रिश्ता और भी ज्यादा मजबूत होता है। ये वादा ही दो दिलों को जोड़ कर रखता है।

12 फरवरी- हग डे : इस दिन आप अपने पार्टनर को प्यार भरी झप्पी देकर भी अपने दिल का हाल बयां कर
सकते हैं।

13 फरवरी- किस डे : प्यार में मिला पहला किस हर इंसान को याद रहता है। इस दिन आप किस के जरिए
भी अपने पार्टनर से प्यार का इजहार कर सकते हैं।

14 फरवरी- वैलेंटाइन डे (Valentine’s Day 2022): ये दिन कपल्स के लिए काफी खास
होता है। इस दिन कपल्स एक दूसरे के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बीताते हैं और एक-दूसरे के लिए
सरप्राइज प्लान करते हैं या कहीं घूमने जाते हैं। साथ ही लोग इस दिन अपने पार्टनर को गिफ्ट्स भी देते हैं।
इस दिन आप अपने पार्टनर को लंच या डिनर पर ले जा सकते हैं।