गणेश महोत्सव के अवसर पर कांगड़ा में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

Various programs organized in Kangra on the occasion of Ganesh Mahotsav
गणेश महोत्सव के अवसर पर कांगड़ा में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

 कांगड़ा स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव के अवसर पर कांगड़ा नगर का तीसरा कार्यक्रम दयानंद बस्ती में डीएवी कॉलेज के ब्वॉयज हॉस्टल के समीप किया गया। जिसमें छ: पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विनय सोनी इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता रहे। उनके द्वारा आजादी के महत्व को मौजूद जनता को बताया गया।

उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम पूरे विश्वभर में आम व्यक्तियो द्वारा चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता मुख्य नगर संयोजक रमेश भरमौरी, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मयंक महाजन, विनय मोहन, आंचल धीमान, मुनीश समेत कई सदस्य मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में करीब 72 लोग मौजूद रहे।

यह खबर पढ़ेंः CM जय राम के स्वागत के लिए ग्रामीणों को निमंत्रण देने पहुंचे काजल

यह कार्यक्रम 1 सितंबर से विश्वभर में 15 सितंबर तक चलेगा। इस तरह के कार्यक्रम विश्व भर में विभिन्न स्थानों पर पंद्रह सितंबर तक होंगे। जिनमे शहिदो के परिवारों को, पूर्व सैनिकों एवं वर्तमान सैनिकों को सम्मानित किया जाएगा।

15 सितंबर को कांगड़ा में विशाल कार्यक्रम शाम चार बजे बहुतकनिकी संस्थान के सभासागर में होगा। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में इंद्रेश कुमार आरएसएस के अखिल भारतीय कार्यकारणी सदस्य मौजूद रहेंगे। जोकि स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के बारे में व अन्य कई लाभकारी विषयो के बारे में जनता को बताएंगे।

संवाददाताः अंकित वालिया

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।