शुक्र का सिंह राशि में गोचर आज, किसकी किस्मत में क्या?

उज्जवल हिमाचल डेस्क…

17 जुलाई आज शुक्रवार को कर्क राशि से सिंह राशि में गोचर करेगा। इस गोचर का समय सुबह 09 बजकर 13 मिनट पर होगा, जो कि 11 अगस्त तक बना रहेगा। इसके बाद शुक्र ग्रह पुनः राशि परिवर्तन करके कन्या राशि में चला जाएगा। ज्योतिष गणना के अनुसार, इस माह में ये तीसरे ग्रह का राशि परिवर्तन है।

इस के पहले बुध और सूर्य ग्रह का राशि परिवर्तन हो चुका है। आइए जानते हैं सुख, सौन्दर्य और संतुष्टि के कारक शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे मे मेषरू मेष राशि के जातकों के लिए ये राशि परिवर्तन शुभ है। पारिवारिक और वैवाहिक संबंध मधुर होंगे। विवाह के योग भी बन रहे हैं, रचनात्मक क्षेत्र में काम करने वालों के लिए संभावनाओं के नये अवसर बन रहे हैं।