कुलपति ने पद्मश्री पुरस्कार के लिए चयनित विश्वविद्यालय कृषि दूत नेक राम शर्मा को किया सम्मानित

कुलपति ने पद्मश्री पुरस्कार के लिए चयनित विश्वविद्यालय कृषि दूत नेक राम शर्मा को किया सम्मानित

उज्जवल हिमाचल। पालमपुर
चौसकु हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एचके चौधरी ने विश्वविद्यालय कृषि दूत और इस वर्ष पदम श्री पुरस्कार के लिए चुने गए प्रगतिशील किसान नेक राम शर्मा का अभिनंदन किया। प्रो. चौधरी ने नेक राम शर्मा को सरकार द्वारा प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुने जाने पर बधाई दी।

उन्होंने मोटा अनाज सहित पारंपरिक फसलों के संरक्षण और प्रसार में उनकी उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि शर्मा ने प्रदेश और पड़ोसी राज्यों के किसानों को ऐसी फसलों के संरक्षण और उगाने के लिए प्रेरित किया है। वह जैविक और प्राकृतिक खेती को भी लोकप्रिय बना रहे हैं।

यह खबर पढ़ेंः बिझड़ी में 6 करोड़ रुपये से बनेगा अग्निशमन कार्यालय भवन : इंद्र दत्त लखनपाल

कुलपति ने कहा कि उन्हें खुशी है कि इस प्रतिभाशाली किसान को उनके द्वारा ”विश्वविद्यालय कृषि दूत” के रूप में पहचाना गया और पिछले बारह वर्षों से विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों और कृषि विज्ञान केंद्र, मंडी से जुड़े हुए हैं। प्रो. चौधरी ने कहा कि यह गर्व की बात है कि वे हिमाचल प्रदेश के पहले किसान हैं, जो पद्म श्री पुरस्कार प्राप्त करेंगे।

उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि कुछ अन्य विश्वविद्यालय कृषि दूतों को भी हाल के दिनों में अन्य राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। नेक राम शर्मा ने कुलपति प्रोफेसर एच.के चौधरी के मार्गदर्शन और विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों के नियमित समर्थन और केवीके, मंडी के सहयोग से काम करने के लिए आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम समन्वयक केवीके मंडी डाक्टर पंकज सूद, हिमाचल किसान यूनियन के अध्यक्ष सीता राम वर्मा और प्रगतिशील किसान संजय कुमार, कुंदन लाल और परमा राम चौधरी भी सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित रहे।

संवाददाताः गौरव कौंड़ल

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।