हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के बैजनाथ निवासी ब्रह्म दास ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से खुद को बचाने की गुहार लगाई है। ब्रह्म दास के अनुसार वह तीन महिने से बिना किसी सैलरी के तंजानिया में ही रुका हुआ है और तंजानिया में साउथ अफ्रीकन कंपनी की कैद में है।
यह भी पढ़ें : नूरपुर में खुला नौकरियों का पिटारा
ब्रह्म दास ने रोते हुए मुख्यमंत्री से मदद की गुहार लगाई है। वहीं बैजनाथ में ब्रह्म दास के घर न लौट पाने से परिवार वाले भी परेशान हैं और मदद की आस में बैठे हैं।
हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।